Gobar Tax in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर से गाय-भैंसों के गोबरों के संचालकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कानपुर की नगर निगम अब शहर के गोबरों के संचालकों से भी टैक्स वसूलेगी। गोबर संचालकों के साथ हुई कानपुर महापौर प्रमिला पांडे की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। शहर में गोबरों के संचालकों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी को रोकने के लिए नगर निगम ने ये फैसला लिया है।
शहर को गंदा कर रहे हैं गोबर
नगर निगम की इस बैठक में शहर के VIP इलाकों और समीपवर्ती वाले ग्रामीण क्षेत्र में गाय-भैंसों के गोबर की वजह से फैल रही गंदगी के मुद्दो को उठाया गया। बता दें कि कानपुर के इन्हीं इलाको से शहर के लोगों को दूध सप्लाई किया जाता है। इस वजह से इन इलाकों में गोबर से गंदगी काफी ज्यादा फैली हुई है। गोबर से होने वाली इस गंदगी को रोकने के लिए नगर निगम काफी समय से अभियान चला रहा है, लेकिन उसका कुछ खास फायदा नहीं हुआ। अक्सर गोबर संचालक नगर निगम की नालियों, सीवर लाइनों में गोबर बहा देते हैं जिससे नालियां जाम हो जाती है। इसके अलावा संचालक गोबर को इधर- उधर कहीं भी फेंक देते हैं। संचालकों की इस लापरवाही का नुकसान पूरे शहर को भुगतना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के PET एग्जाम को लेकर ताजा अपडेट, लड़कियों को इस बार भी फॉलो करने पड़ सकते हैं 3 नियम
कितना होगा गोबर टैक्स
नगर निगम की इस बैठक में महापौर प्रमिला पांडे ने निगम के जोनल अधिकारियों को गोबर संचालकों के एकत्रित गोबर का ब्यौरा तैयार करने का निर्देश दिया है। बैठक में गोबर टैक्स का भी निर्धारण भी किया गया, जिसके अनुसार गोबर संचालकों से 100 क्विंटल पर 1200 रुपये टैक्स वसूला जाएगा।
गोबर संचालकों को चेतावनी
बता दें कि शहर में संचालित सभी गोबरों को सिलेक्ट करके उन पर गोबर टैक्स लगाने की कार्रवाई शुरू भी कर दी गई है। इसके साथ ही गोबर संचालकों को सख्त शब्दों में चेतावनी दी गई है कि यह व्यवस्था 6 महीने के लिए लागू की जा रही है। अगर इस दौरान किसी भी संचालक के ठीकाने के आसपास गोबर मिला या फिर उन्हें सीवर लाइनों में गोबर बहते हुए देखा गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
24 mins agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
3 hrs agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
3 hrs agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
8 hrs agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
9 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
11 hrs agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
1 day agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
1 day agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
1 day agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines