पीयूष आचार्य, वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय की साइबर लाइब्रेरी में एक छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। प्रकरण को लेकर छात्रा की तहरीर के आधार पर लंका थाने में सौरभ राय और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शनिवार दोपहर की बताई गई है घटना
पीड़ित छात्रा के अनुसार, वह शनिवार दोपहर बीएचयू की साइबर लाइब्रेरी में थी। उसी दौरान सौरभ राय और उसके चार साथी वहां आए। आरोप है कि चारों ने उसके साथ बिना किसी कारण बदसलूकी की। उसे बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद छात्रा साइबर लाइब्रेरी से सेंट्रल लाइब्रेरी की ओर जाने लगी, तो चारों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए चोर कहा।
साइबर लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रही है पीड़िता
छात्रा ने इस मामले में एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं छात्रा की ओर से परिसर में छेड़खानी की शिकायत किए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़िता ने वाराणसी कमिश्नरेट लंका थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि वह साइबर लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रही थी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
दूसरी ओर मुकदमा दर्ज होने के बाद लंका थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क किया है। साथ ही घटना वाली जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
16 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
18 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
18 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines