Kedarnath Temple Viral Video: उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास एक लड़की ने अपने प्रेमी को प्रपोज कर दिया। इस दौरान लड़की के किसी साथी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई। उधर, मामले की जानकारी के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति के पुजारियों ने ऐसे वीडियो बनाने वाले लोगों पर आपत्ति जताई है।
मंदिर समिति का कहना है कि परिसर में ऐसे वीडियो या फिर रिल्स बनाए जाने से स्थान की धार्मिक पवित्रता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मंदिर समिति ने पुलिस से ऐसे वीडियो बनाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में एक यूट्यूबर लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ केदारनाथ मंदिर के पास घूमती नजर आ रही है। बाद में वह घुटनों के बल बैठ जाती है और अपने बॉयफ्रेंड को अंगूठी देकर प्रपोज करती है। उसके प्रस्ताव से आस-पास चल रहे लोग आश्चर्यचकित रह गए और कुछ लोगों ने इसे अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया।
समिति बोली- ऐसे लोग भक्तों की भावनाओं को आहत करते हैं
इस वीडियो के जवाब में बद्री-केदारनाथ मंदिर समिति ने पुलिस को पत्र लिखकर ऐसे वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
समिति ने कहा कि YouTubers और Instagram इन्फ्लूएंसर केदारनाथ मंदिर के पास अजीब वीडियो बनाते हैं जिससे देश और विदेश में रहने वाले भक्तों की भावनाएं आहत होती है। समिति का मानना है कि ऐसे वीडियो केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
समिति के कार्यकारी अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने पुलिस से उन लोगों पर नजर रखने को कहा है जो धार्मिक भावनाओं के खिलाफ यूट्यूब शॉर्ट्स और रिल्स बनाते हैं। उधर, वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है कि क्या शादी के प्रस्ताव के लिए मंदिर सही जगह है?
कुछ लोगों को इस वीडियो में कुछ भी गलत नहीं लगा,तो इंटरनेट यूजर्स के एक बड़े वर्ग ने इसे अपमानजनक बताया। आलोचकों ने बताया कि ऐसे कार्यों से केदारनाथ मंदिर की पवित्रता के साथ खिलवाड़ होता है।
संबंधित खबरें
नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
34 mins agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
3 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
5 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
6 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
6 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
7 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
20 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 day agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 day agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines