Bull attacked girl: रोड पर घूमते आवारा पशु राह चलते किसी को भी निशाना बना लेते हैं। आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। अधिकतर ऐसी घटनाएं देखने को मिल ही जाती हैं कि राह चलते लोगों पर कभी कुत्ता, कभी गाय और कभी सांड हमला कर देता है। ऐसी ही एक मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी से सामने आया है। जहां रोड पर जा रही एक लड़की को सांड ने उठाकर पटक दिया। गनीमत रही कि लड़की बिल्कुल सुरक्षित है मामूली सी खरोच आईं हैं।
सांड ने लड़की पर किया हमला
मामला दादरी के टीचर कॉलोनी का है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अन्य लड़की के साथ स्कूल जा रही थी। तभी बच्ची के बगल से निकल रहे आवारा पशु ( सांड ) ने उस पर हमला कर दिया। अचानक से सांड को आता देख बच्ची भी घबरा गई। सांड की टक्कर से लड़की जमीन पर गिर गई। जिसके बाद घायल बच्ची को उसके साथ वाली लड़की घर ले गई।
मवेशियों की रोकथाम के लिए प्रशासन को नोटिस
आए दिन आवारा पशु की वजह से होने वाली घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोग ने प्रशासन से पशुओं की रोकथाम के लिए कहा। लोग आवारा मवेशियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें गौशालाओं में भेजने की मांग कर रहे हैं क्योंकि क्षेत्र में ऐसे मामले बढ़ते जा रहे है। लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं पर रोक लगाई जाए। जिससे इस तरह की घटना दोबारा न हो सके।
जानकारी के मुताबिक दादरी के वार्ड पार्षद रावल ने दादरी नगर पालिका को लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मामले को लेकर कार्रवाई करने और इलाके के सभी आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की सिफारिश की।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
43 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
11 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
14 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines