Ghaziabad News: गाजियाबाद में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और गाजियाबाद पुलिस के बीच बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक के दौरान गाजियाबाद से गुजरने वाले एनएच 9 और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों पर 50 प्रतिशत तक लगाम लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कुछ अहम निर्णय भी लिए गए।
लगाई जाएगी रेलिंग और डिवाइडर को किया जाएगा ऊंचा
गाजियाबाद यातायात के एडीसीपी सच्चिदानंद के अनुसार, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने गाजियाबाद पुलिस के साथ मिलकर कार्ययोजना को तैयार किया है। इसी योजना के तहत एबीएस कॉलेज एनएच 9 पर बने निकलने वाले और प्रवेश द्वार को चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा यूपी गेट से डासना तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोनो ओर रेलिंग लगाने का प्लान बनाया गया है। रेलिंग लगने से पैदल चलने वाले लोग हाइवे पर नहीं आ सकेंगे, इससे सड़क हादसों मे कमी आएगी। वहीं योजना के तहत बुलंदशहर रोड को एनएच-9 के पास चौड़ा किया जाएगा और लोगों को रोड क्रॉस करने से रोकने के लिए डिवाइडरों को भी ऊंचा किया जाएगा।
आइएमएस कॉलेज के पास बनेगा यातायात निरीक्षक कार्यालय
बैठक में अधिकारियों ने निर्णय लिया कि आइएमएस कॉलेज के पास ही यातायात निरीक्षक कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर लोनी साइड के दो पिलरों के बीच 6 यातायात निरीक्षकों के कार्यालय बनाएं जाएंगे। वहीं विपरीत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एएनपीआर कैमरें भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर रम्बल स्ट्रिप का भी निर्माण कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
15 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
16 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines