Ghaziabad News: हर वर्ष गाजियाबाद से लाखों की संख्या में बहने रक्षाबंधन के पर्व पर रोडवेज बसों द्वारा सफर करती हैं। हर साल बहनों को सुविधा देने के लिए और सफर को सुगम बनाने के लिए परिवहन निगम द्वारा भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाता है, मगर इसके बाद भी कई बार बसों में महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रक्षाबंधन पर्व के दौरान गाजियाबाद सहित एनसीआर से काफी संख्या में लोग अपने गांव या बहने अपने भाईयों के घर राखीं बधवाने के लिए जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद परिवार निगम ने इस बार पहले से तैयारी कर ली है और रक्षाबंधन पर्व के लिए रोडवेज बसों के 250 से अधिक अतिरिक्त फेरे लगाने का की तैयारी की है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से प्रदेश के 8 जिलों के लिए दौडे़ंगी 20 एसी बसें, जानिए पूरी डिटेल
9 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व
रक्षाबंधन का त्योहार इस वर्ष 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर्व से पहले ही लोग अपने गांव की और बहने अपने भाइयों के पास जाने की तैयारी करने में लग जाती हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को पड़ रहा है। जिसके कारण शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। ऐसे में अधिकतर लोग शुक्रवार को छुट्टी लेकर एक लंबे वीकेंड पर अपने घर जाने का प्लान बना सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद परिवहन निगम द्वारा अपने सभी डिपो गाजियाबाद, लोनी, साहिबाबाद, हापुड़, खुर्जा, बुलंदशहर और सिकंदराबाद आदि के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डिपो में खराब या सही कंडीशन में जो बस नहीं है, उसे ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- लखनऊ, गाजियाबाद में चुनिंदा रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जानें-कितना होगा किराया
बसों के 250 से अधिक अतिरिक्त फेरे लगाने की तैयारी
गाजियाबाद परिवहन निगम द्वारा रक्षाबंधन पर्व को लेकर 6 अगस्त से 9 अगस्त तक रोडवेज बसों के 250 अतिरिक्त फेरे लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निगम द्वारा कौशांबी-लखनऊ रूट पर 30 बसें, कौशांबी-बरेली रूट पर 40 बसें, कौशांबी-हल्द्वानी रूट पर 10 बसें, कौशांबी-बदायूं रूट पर 70 बसं, कौशांबी-मैनपुरी रूट पर 44 बसें, कौशांबी-कानपुर रूट पर 16 बसें और कौशांबी-अलीगढ़-एटा रूट पर 40 बसें आरक्षित की गई है। वहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को रक्षाबंधन पर्व को लेकर सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी रूटों पर बसों के अतिरिक्त चक्कर लगवाए जाएंगे।
संबंधित खबरें
ऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
19 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
45 mins agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
3 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
3 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines