Ghaziabad News: गाजियाबाद में शुक्रवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जनपद के काफी संख्या में शिक्षक, सरकारी कर्मचारी और कर्मचारी संगठनों के सदस्य एक साथ एकत्र हुए। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन OPS की बहाली की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी लोग एकत्र होकर जिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंचे और मुख्यमंत्री का नाम अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिला प्रधाशसन के अधिकारियों को सौंपा।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के डीएम बने रविन्द्र मंदर, दीपक मीणा को गोरखपुर का बनाया गया जिलाधिकारी
पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अटेवा के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि नई पेंशन योजना NPS कर्मचारी के हित में नहीं है और असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद पेंशन के नाम पर बहुत कम धनराशि दी जाती है। जिससे बुढ़ापे के जीवन में काफी दिक्कतें होती है। प्रदर्शन के दौरान अटेवा के जिला महामंत्री रामशेष वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में राशन से लेकर पेंट्रोल तक हर चीजों की कीमत बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली ही इस समस्या का समाधान है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर 2 दिन से धरने पर बैठे पार्षदों का धरना समाप्त, जानिए क्या हैं मांग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा ज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी देते हैं कहा कि अगर पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया गया, तो अटेवा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष गीता ढींगरा, पारस, अमित सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर गाजियाबाद बनेगा NCR का नया चेहरा, इस नगर पंचायत के 10 से अधिक गांव हो सकते हैं शामिल
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
8 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
8 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
10 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
11 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
11 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
11 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines