Ghaziabad: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में रविवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के लोनी (Loni) इलाके में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री की इमारत गिर गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा एनडीआरएफ (NDRF) की टीम राहत कार्य में जुटी है।
शटरिंग के मलबे में दबे थे कई मजदूर
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसा गाजियाबाद के लोनी स्थित रूप नगर इलाके में हुआ। यहां एक फैक्ट्री के निर्माणाधीन भवन की शटरिंग गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना के तुरंत बाद चार घायल मजदूरों को निकाला।
एनडीआरएफ के साथ स्थानीय पुलिस भी काम में जुटी
वहीं गाजियाबाद के डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि आठ मजदूर घायल हैं। एनडीआरएफ की टीम, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस मौके पर राहत कार्य में जुटी है। सूचना के बाद गाजियाबाद पुलिस आयुक्त भी मौके पर पहुंच गए।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
5 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines