Ghaziabad News: गाजियाबाद में रविवार को RO-ARO की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए शहर में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। RO-ARO परीक्षा में 23800 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए सर्विलांस टीम और एसटीएफ को भी लगाया गया है। सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए सुबह 8 बजे से 8:45 तक परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए प्रवेश दिया जाएगा।
50 परीक्षा केन्द्रों पर हो रही परीक्षा
गाजियाबाद जिला अधिकारी दीपक मीणा के अनुसार, शहर में आयोजित हो रही RO-ARO की परीक्षा को लेकर 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा शहर के सभी थाना पुलिस की टीम को भी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा को लेकर तैनात किया गया है। RO-ARO की परीक्षा में 23800 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सुबह साढ़ें 9 बजे से 12:30 बजे तक होगी।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर गाजियाबाद बनेगा NCR का नया चेहरा, इस नगर पंचायत के 10 से अधिक गांव हो सकते हैं शामिल
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गाजियाबाद में आयोजित हो रही RO-ARO की परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए परीक्षा में नकल रोकने के लिए लोकल थाना पुलिस, इंटेलिजेंस टीम सहित एसटीएफ को भी लगाया गया है। RO-ARO परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से सख्ती का पालन करने और परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखने के आदेश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की सुविधा जैसे पेयजल, हवा, प्रकाश आदि की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देश दिए हैं। परीक्षा कराने के लिए 50 केंद्रीय व्यवस्थापक और 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा के दौरान लगातार चेकिंग की जा रही है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
13 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
8 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
9 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
9 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
9 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines