हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

गाजियाबाद में रिटायर्ड इंजीनियर से 40.51 लाख रुपये की ठगी, जानिए कैसे की धोखाधड़ी

---विज्ञापन---

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर अपराध की घटनाए आए दिन बढ़ती जा रही है। लगातार ठग किसी ना किसी तरह से लोगों को अपना शिकार बना रहें हैं। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम से सामने आई है। यहां साइबर अपराधियों ने एक रिटायर्ड इंजीनियर को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। साइबर ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से उनसे संपर्क किया और टेलीग्राम पर रिव्यू टास्क पूरा करने पर मोटी कमाई का लालच देकर 40.51 लाख रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दे दिया। इस मामले में अब पीड़ित ने गाजियाबाद साइबर थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टेलीग्राम से किया था आरोपियों ने संपर्क

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अहिंसा खंड़ में रहने वाले प्रवीन सिंह थर्मल पावर प्लांट से रिटायर्ड इंजीनियर हैं। उन्होने ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ माह पहले उनके पास टेलीग्राम पर एक मैसेज आया। जिसके बाद एक महिला ने उनसे संपर्क किया और खुद को टेलीग्राम पर रिव्यू करने वाली कंपनी का कर्मचारी बताया। इस दौरान महिला ने बताया कि उनकी कंपनी घर बैठे जॉब देती है। टेलीग्राम पर रिव्यू करके मोटी कमाई की जा सकती है। लालच में आकर पीड़ित ने पहले 10 हजार रुपये और फिर 18 हजार रुपये महिला द्वारा बताए गए खातें में जमा कर दिए। इसके बाद उनका विश्वास जीतने के लिए कंपनी द्वारा उन्हे 30 प्रतिशत मुनाफें के साथ उनकी रकम को वापस कर दिया गया। इसके बाद महिला ने उन्हे एक एप डाउनलोड कराया।

25 बार मे जमा कराए 40.51 लाख रुपये

पीड़ित ने बताया कि एप में उनका पैसा काफी अधिक दिखा रहा था, मगर वह उसे निकाल नहीं पा रहे थे। इस पर उन्होने महिला से कहा तो महिला ने अन्य लोगों से उसकी बात करा दी। इसके बाद उन्होने लगभग 25 बार में 40.51 लाख रुपये जमा कर दिए। आरोप है कि महिला इसके बाद भी उन पर ओर अधिक रुपये जमा करने का दबाव बनाने लगी। इस पर उन्होने ओर रुपये जमा नहीं किए तो ठगों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। ठगी की जानकारी होने पर उन्होने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस मामले में अब साइबर थाना पुलिस जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola