Ghaziabad News: गाजियाबाद एनसीआर का सबसे तेजी से विकसित होता क्षेत्र बनता जा रहा है। हाल ही में गाजियाबाद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद शहर को सौगात देते हुए ग्रेटर गाजियाबाद बनाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को शहर में विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की भी जिम्मेदारी सौंपी थी। इससे पहले बीसीसीआई द्वारा राज नगर एक्सटेंशन में क्रिकेट स्टेडियम बनाए जाने का प्लान था, मगर काफी समय से यह प्रोजेक्ट अटका हुआ था। अब मुख्यमंत्री ने जीडीए को इस विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
पीपीपी मॉडल पर होगा स्टेडियम का निर्माण
गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने भी तैयारी तेज कर दी है। बताया गया है कि यह स्टेडियम पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा। इसको बनाने को लेकर जीडीए के वीसी ने यूपीसीए के संयोजक के साथ भी बैठक की है। इसके बाद अब जल्द ही जीडीए यूपीसीए द्वारा खरीदी गई जमीन का अधिग्रहण भी करेगा। इसके अलावा बैठक में स्टेडियम से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर भी चर्चा की गई है।
निर्माण में आने वाली लागत में जीडीए कर सकता है हिस्सेदारी
इसके अलावा अधिकारियों के बीच तय किया गया कि इस स्टेडियम का निर्माण पीपीपी मोड पर किया जाए। स्टेडियम की जमीन और निर्माण में आने वाली लागत में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण भी हिस्सेदारी कर सकता है। स्टेडियम का नक्शा पास करने, लैंड यूस कन्वर्जन, एफएआर आदि पर होने वाले खर्च को भी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण वहन करेगा। पीपीपी मोड में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अन्य कंपनियों के साथ मिलकर इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करेगा।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
27 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
4 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
6 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
6 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
7 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
7 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
7 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines