Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की सड़कों की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। जिससे क्षेत्र के निवासी बेहद परेशान हैं। टूटी सड़कों और गहरे गड्ढों के कारण रोजमर्रा का आना-जाना भी खतरनाक बन गया है। राजनगर एक्सटेंशन की फॉर्च्यून सोसायटी के सामने बना लगभग 15 फुट लंबा गड्ढा सबसे बड़ा खतरा बन गया था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जीडीए को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। विभाग की लगातार अनदेखी से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। इन हालात में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और स्थानीय लोगों की अब जीडीए से भी उम्मीद टूटती जा रही है। ऐसे में फॉर्च्यून सोसायटी के निवासियों ने खुद ही आगे बढ़कर सामूहिक सहयोग से सड़क पर बने बड़े गड्ढे को भरा है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की केडीपी ग्रांड सवाना सोसायटी के लोग सड़क पर फैली गंदगी से परेशान, प्रशासन से की यह मांग
बार-बार की शिकायत, मिला सिर्फ आश्वासन
बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब जीडीए से कोई सहायता नहीं मिली, तो फॉर्च्यून सोसायटी के निवासियों ने खुद जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया। सामूहिक सहयोग से उन्होंने सड़क पर बने खतरनाक गड्ढे को खुद ही भरने की पहल की। एओए और मेंटिनेंस टीम की मदद से गड्ढे को रेत, सीमेंट और टाइल्स से भरकर दुरुस्त किया गया। पूरा खर्च सोसायटी की एओए ने वहन किया। निवासियों का कहना है कि रोजाना इस गड्ढे से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे थे और कई लोग चोटिल भी हो चुके थे। ऐसे में अब और इंतजार करना ठीक नहीं था। यह कार्य भले ही अस्थायी हो, लेकिन इससे थोड़ी राहत और सुरक्षा जरूर मिलेगी।
सड़कों के किनारे फैली गंदगी
फॉर्च्यून सोसायटी के निवासियों का मानना है कि अगर हर सोसायटी अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करे, तो राजनगर एक्सटेंशन को साफ, सुरक्षित और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने जीडीए से अपील की है कि यदि कहीं की भी शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत कार्यवाही की जानी चहिए। हाल ही में फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन सोसायटीज के अधिकारियों ने सड़क किनारे और खाली प्लॉट में खुले में पड़े कूड़े की तस्वीरें जीडीए अधिकारियों को भेजी थी। निवसियों का कहना है कि सही तरीके और नियमित सफाई ना होने के कारण पूरा एक्सटेंशन डंपिंग यार्ड में बदल रहा है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, PPP मॉडल पर बनाने की तैयारी
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines