Ghaziabad Pet Dog Registration Fee: गाजियाबाद में अब कुत्ता पालना महंगा होने वाला है। दरअसल, गाजियाबाद नगर निगम 1 अप्रैल, 2024 से पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन फीस को 200 रुपये से पांच गुना बढ़ाकर 1000 रुपये करने वाला है। इतना ही नहीं निगम अब रजिस्ट्रेशन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरतेगा। 1 अप्रैल से जिले में पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों पर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने की योजना है।
रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
दरअसल, जिले में पालतू कुत्तों द्वारा हमला करने के मामले रुक नहीं रहे हैं। इन मामलों की जांच में गाजियाबाद पुलिस व गाजियाबाद नगर निगमअधिकारियों को यह पता चला कि प्रतिबंध के बावजूद जिले में पिटबुल, रॉटविलर और अन्य हिंसक प्रवृत्ति के नस्ल वाले डॉग घरों में पाले जा रहे हैं। इतना ही नहीं अधिकांश लोग अपने पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन ही नहीं करवाते हैं।
15000 पालतू कुत्तों में से केवल 6000 कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन
आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में कुल करीब 15000 पालतू कुत्ते हैं। लेकिन इनमें से अभी तक लोगों ने केवल 6000 कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन करवाया है। गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों के अनुसार जिले की कई सोसायटियों से इस बारे में शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पालतू कुत्तों के हमला करने की घटनाएं गंभीर समस्या है। इसके अलावा शिकायतों में यह बात भी सामने आई कि लोग अपने कुत्तों को दूसरों के घरों के सामने खाना खिलाते हैं। पालतू कुत्ते दूसरों के घरों के आगे मल-मूत्र करते हैं। जिसके बाद नए नियमों को लेकर सकुर्लर जारी किया गया है।
1 अप्रैल 2024 से इन नियमों का करना होगा पालन
- 6 माह से कम उम्र के एग्रेसिव कुत्ते का निगम में शपथ पत्र देना होगा।
- किसी अन्य के घर के बाहर कुत्ते को खाना नहीं खिला सकते।
- पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।
- पालतू कुत्तों की गंदगी साफ करना मालिक की जिम्मेदारी।
- एक फ्लैट के एड्रेस पर केवल दो कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन होगा।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
15 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
18 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines