Ghaziabad News: गाजियाबाद के रईसपुर गांव में एक अनोखी शादी हुई, जो इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, पर्यावरण कार्यकर्ता सुरविंदर किसान ने अपनी शादी बाकियों से थोड़ी अलग अंदाज की है। उनकी शादी में सादगी और समाज सेवा और दहेज को लेकर संदेश दिया गया है। इस दौरान उन्होंने दहेज में 11 हजार पौधे लिए और दुल्हन की विदाई बैलगाड़ी से की। इस शादी की तस्वीरे और वीडियो सामने आए हैं।
बैलगाड़ी पर दुल्हन की विदाई
शादियों में खूब खर्चे किए जाते हैं। लोग महंगी-महंगी गाड़ियां किराए पर लाकर दुल्हन की विदाई कराते हैं। साथ ही दहेज के नाम पर घर-गाड़ियां गिफ्ट की जाती हैं। इसी बीच सुरविंदर की शादी काफी चर्चा में है। उन्होंने अपनी शादी में देहज के तौर पर 11 हजार पौधे लिए गए और दुल्हन की विदाई बहुत ही सादगी के साथ बैलगाड़ी पर कराई। उनके इस फैसले की हर तरफ खूब तारीख हो रही है।
ये भी पढ़ें: एक करोड़ की चोरी के आरोपी को पकड़ा तो चौंक गई पुलिस! निकला विदर्भ का खूंखार अपराधी
फिजूलखर्ची को रोकने का संकल्प
इस शादी का खास आकर्षण था सुरविंदर का अनोखा शादी का कार्ड, जिसमें 10 वचन लिखे गए थे। इन वचनों में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और फिजूलखर्ची को रोकने का संकल्प लिया गया है। सुरविंदर किसान का इस पर कहना है कि मैंने यह शादी एक संदेश देने के लिए की है कि हमें अपनी परंपराओं को पर्यावरण और समाज सेवा से जोड़ना चाहिए। दहेज के रूप में 11 हजार पौधे लेकर मैं हरियाली बढ़ाने की कोशिश कर रहा हूं।
राजनैतिक हस्तियां भी हुईं शामिल
इस शादी में सिर्फ गांव के लोग ही नहीं बल्कि कई राजनैतिक और सामाजिक हस्तियां भी शामिल हुईं। किसान नेता वी. एम. सिंह, पूर्व मेयर आशु वर्मा, सोशल एक्टिविस्ट ऋचा सूद और कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। वी. एम. सिंह का इस पर कहना है कि यह एक प्रेरणादायक पहल है। अगर हर शादी ऐसे हो, तो समाज में बड़ा बदलाव आ सकता है।
वहीं, डॉली शर्मा ने भी सुरविंदर के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जो उदाहरण पेश किया है, वह नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है। हमें इस तरह के प्रयासों को प्रोत्साहित करना चाहिए। यह अनोखी शादी न सिर्फ गाजियाबाद बल्कि पूरे देश में सादगी, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का संदेश दे रही है।
ये भी पढ़ें: सड़क पर गड्डों से परेशान शख्स ने उठाया ऐसा कदम, दुनिया भर में हो गया वायरल
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
17 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
17 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
20 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines