गाजियाबाद के मोदीनगर में एक 14 वर्षीय किशोर का सोशल मीड़िया के माध्यम से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने किशोर छात्र को ब्लैकमेल करके उसके ही घर से 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने चोरी कराकर हड़प लिए। इसके बाद आरोपी पीड़ित को डरा धमकातें रहे। मामले में शिकायत होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने छात्र को चोरी करने के मामले में गिरफ्तार कराने का डर दिखाकर गहनों का हड़पा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सस्ते में आईफोन देने का दिया लालच
जानकारी के अनुसार, मोदीनगर निवासी एक 14 वर्षीय छात्र की दोस्ती कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दिव्यम नाम के एक युवक से हो गई। बताया गया है कि इस दौरान दिव्यम ने छात्र को सस्ते में आई फोन देने का लालच दिया और उस पर आई फोन खरीदने का दबाव बनाया था। जिसके बाद दिवयम ने अपने साथी शैलेश के साथ मिलकर छात्र से चोरी कराके दो अंगुठियां मगा ली और उसे आईफोन दे दिया। इसके बाद आरोपियों ने बहाना बनाकर आईफोन वापस ले लिया अऔर पीड़ित छात्र को घर से अंगुठी चोरी करने की बात कहते हुए ब्लैकमेल करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उसे गिरफ्तारी का डर दिखाकर उससे 10 लाख रुपये से अधिक के गहने भी उसके घर से चोरी करा लिए।
दहशत में छात्र ने दे दिए 10 लाख से अधिक कीमत के गहने
इसके बाद दहशत में आए छात्र ने उन्हे घर से मंगलसूत्र, अंगुठी, झुमके, कंगन आदि लाकर दे दिए। जिसके बाद आरेापियों ने एक सराफ अभिषेक को यह गहने 53 हजार रुपये में बेच दिए। इस दौरान आरोपियों ने छात्र को इस बारे में किसी को बताने पर धमकी दी। गहनों के गायब होने पर छात्र के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए फजलगढ़, भोजपुर निवासी दिव्यम और उसके साथी शैलेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से कुछ गहने और 12 हजार नगद बरामद किए है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
10 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
11 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
13 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
15 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines