Ghaziabad to Kanpur Greenfield Expressway: गाजियाबाद से कानपुर तक की यात्रा अब और भी आसान होने वाली है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने ग्रीन हाईवे पॉलिसी के तहत एक 380 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की योजना बनाई है। यह चार लेन का एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 9 जिलों को जोड़ेगा। इसके अलावा गाजियाबाद से कानपुर तक की दूरी को सिर्फ 3.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
9 जिलों को जोड़ेगा ये एक्सप्रेसवे
गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव जैसे 9 जिलों को जोड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से उत्तर प्रदेश में आवागमन और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। इस प्रोजेक्ट से उत्तर प्रदेश के बहुत से जिलों में क्योंकि बेहतर परिवहन सुविधाएं होंगी। जैसा कि हम जानते हैं कि उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के अनुसार भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। ऐसे में इस एक्सप्रेसवे से प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी।]
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की खासियत
यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे होगा, जिसका मतलब है कि यह पूरी तरह से नया मार्ग होगा और मौजूदा सड़कों के दबाव को कम करेगा। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआती चौड़ाई चार लेन होगी, जिसे भविष्य में छह लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत औद्योगिक केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस सड़क पर हरियाली को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे यह ग्रीन हाईवे की नीति के अनुरूप होगा।
3.5 घंटे में पूरी होगी गाजियाबाद से कानपुर की यात्रा
गाजियाबाद से कानपुर की यात्रा फिलहाल लगभग 7 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यह दूरी घटकर सिर्फ 3.5 घंटे रह जाएगी। नया मार्ग यात्रा में समय की बचत के साथ-साथ ट्रैफिक की समस्याओं को भी हल करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके पूरा होने के बाद, उत्तर प्रदेश में परिवहन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें – जेवर से दिल्ली एयरपोर्ट तक आना-जाना आसान, मेट्रो कनेक्टिविटी, NMRC का धांसू प्लान!
संबंधित खबरें
राम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
3 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
15 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
17 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
17 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
17 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
19 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
21 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
1 day ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines