Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक बार फिर तंदूर पर रोटी बनाते समय थूकने का मामला सामने आया है. जिसके बाद गाजियाबाद के होटल का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल का बताया जा रहा है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. इस मामले में वीडियो बनाने वाले युवक ने पुलिस से शिकायत की थी. जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं.
थूकने का वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो गाजियाबाद के एक होटल का बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि तंदूर पर रोटी बना रहा एक होटल कारीगर द्वारा रोटी बनाते समय रोटी पर थूका जा रहा है. इस दौरान वहां खाना खाने के लिए गए एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है और पुलिस से भी शिकायत की. वीडियो को देखने के बाद यूजर द्वारा रोटी बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. वहीं पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी कारीगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. वहीं बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद से आरोपी युवक फिलहाल फरार है.
यह भी पढ़ें- थूक-थूककर रोटी बनाते एक और शख्स का वीडियो वायरल, गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी एक युवक राहुल गाजियाबाद के विजय विहार स्थित एक होटल पर खाना खाने के लिए गए थे. बताया गया है कि इसी दौरान युवक ने तंदूर पर रोटी बना रहे कारीगर द्वारा अजीब हरकत करते हुए देखा और वीडियो बना लिया. वीडियो में रोटी बना रहा होटल कारिगर रोटी पर थूकते हुए दिखाई दे रहा है. जिसके बाद राहुल ने मामले की शिकायत अंकुर विहार थाने में की. पुलिस ने आरोपी कारीगर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है. वहीं पुलिस अधिकारियों को कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. फिलहाल आरोपी युवक फरार है, तलाश की जा रही है.
यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: महिला पुलिस ने किया बदमाश का किया एनकाउंटर, आरोपी का ऐसे लगा था सुराग
संबंधित खबरें
अयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
1 hr agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
14 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
15 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
20 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
22 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
22 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines