रोहित सिंह राजावत, गाजियाबाद
Ghaziabad Fire Tragedy Inside Story: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में लोनी बॉर्डर पर बसे बेहटा हाजीपुर गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड हुआ। 3 मंजिला मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें परिवार के 5 लोग जिंदा जलकर मर गए। मरने वालों में 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस जांच में आग लगने की वजह सामने आई।
पुलिस के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट होने से भड़की, लेकिन पांचों लोग आग की लपटों से घिरे घर से निकल सकते थे। अपनी जान बचा सकते थे, लेकिन जिंदा जलकर खाक हो गए, क्योंकि वे घर से निकल ही नहीं पाए। उन्होंने निकलने का रास्ता ही नहीं मिला। पांचों लोग चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन आग की लपटों को देख कोई उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं कर पाया।
यह भी पढ़ें:घोर पाप! हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन; लाइसेंस रद्द होने के बावजूद मां का दूध बेच रही बेंगुलरु की कंपनी
क्यों घर से निकल नहीं पाए पांचों लोग?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लाशें घर के कमरों में, सीढ़ियों पर और मेन गेट पर मिलीं। जांच में पता चला कि पांचों मृतक जान बचाने के लिए छत की तरफ दौड़े, लेकिन छत के दरवाजे पर ताला लगा था। मेन गेट पर भी बाहर से ताला लगा हुआ था। चाबी भी ग्राउंड फ्लोर पर रखी थी, क्योंकि घर का मुशिया इश्तियाक नमाज अदा करने मस्जिद गया था। दोनों बेटे शाकिब और सारिक किसी काम से बाहर गए हुए थे।
घर में इश्तियाक की पत्नी, बेटे की पत्नी, बेटी-दामाद और पोते थे। ग्राउंड फ्लोर पर फोम का काम चल रहा था, जिसकी वजह से आग भड़कती चली गई। पूरे घर में फोम में आग लगने से बनने वाला जहरीला धुंआ भर गया। धुएं से पांचों का दम घुट गया, वे आग में झुलसकर मर गए। ताला लगा होने के कारण न कोई बाहर आ पाया और न कोई अंदर जा पाया।
यह भी पढ़ें:Kuwait Fire: 40 भारतीय जिंदा जले, जानें कैसे भड़की थी आग; बिल्डिंग के मालिक का भारत से खास कनेक्शन
घर में फोम का काम करता था साजिद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की शिनाखत 28 वर्षीय फेहरीन पत्नी सारिक, सारिक की 30 वर्षीय बहन नाजरा, सारिक का 7 साल का बेटा शीश, नाजरा की 8 साल की बेटी इफरा, नजारा के पति 35 वर्षीय सैफुल रहमान के रूप में हुई। सारिक की 22 वर्षीय बहन उजमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी।
दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इश्तियाक का बेटा साजिद घर में ही फोम का काम करता था, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग फोम में लग गई और भीषण अग्निकांड हुआ। इसी फोन और आग ने 5 लोगों की जान ले ली। मौके पर एडिशनल कमिश्नर दिनेश कुमार पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें:PM मोदी के आक्रामक तेवर, चीन को मुंह तोड़ जवाब दिया; मामले का तिब्बत से कनेक्शन
संबंधित खबरें
मुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
56 mins agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
13 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
13 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
14 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
19 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
19 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
21 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
22 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines