Ghaziabad Doctor Murder: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिला स्थित मुरादनगर में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या (Ghaziabad Doctor Murder) कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़िए –Lakhimpur Kheri: गैंगरेप पीड़िता ने थाने में खाया जहर! अधिकारी का बयान कर देगा हैरान
क्लिनिक पर मरीजों को देख रहे थे डॉक्टर
गाजियाबाद के डीसीपी रवि कुमार ने बताया कि मुरादनगर के राजवीर वाली गली निवासी डॉ. शमशाद रविवार देर रात अपने क्लीनिक पर मरीजों को देख रहे थे। तभी एक अज्ञात शख्स मरीज बनकर क्लिनिक पहुंचा। उसने डॉ. शमशाद पर दो बार फायर कर दिया। घटना के बाद क्लिनिक में हड़कंप मच गया।
और पढ़िए –Delhi Metro Suicide: मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा शख्स, अस्पताल में मौत
फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे डीसीपी
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में डॉक्टर शमशाद को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ग्रामीण पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच शुरू कर दी। डीसीपी रवि कुमार ने बताया कि गोली मारने की घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है।
यह भी पढ़ेंः तांत्रिक ने मासूम के दांत उखाड़े, फिर जमीन पर पटका, डेढ़ साल के बच्चे की मौत
हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं
डीसीपी ने बताया कि वारदात के बाद 40 वर्षीय डॉ. शमशाद ताहिर को तुरंत अस्पताल भेजा गया था, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार गोली मारने वाले शख्स के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। डीसीपी ने बताया कि अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि आरोपी कितने लोग थे।
आरोपी की तलाश में लगाई एसओजी
डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम, क्राइम ब्रांच और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीमों को लगाया गया है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी की तलाश कर लेगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
8 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
10 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
12 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines