Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को राजनगर एक्सटेंशन से अवैध अतिक्रमण को हटाया है। जीडीए के बुलडोजर ने राजनगर एक्सटेंशन की मुख्य सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि इस मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की वजह से जाम बना रहता था। कार्रवाई करने से पहले जीडीए ने मुनादी कराई थी। इसके बाद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था।
कार्रवाई से पहले कराई मुनादी
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अपर मुख्य सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ रोड से राजनगर एक्सटेंशन को जोड़ने वाली 45 मीटर चौड़ी बंधा रोड पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया है। यह सड़क वर्षो से अतिक्रमण के कारण जाम का केंद्र बनी हुई थी, जिससे न सिर्फ आवागमन बाधित हो रहा था बल्कि आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा था। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से पहले लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी भी कराई गई थी, लेकिन उन्होंने इसे नहीं हटाया। गुरुवार सुबह प्रवर्तन जोन-1 की दो विशेष टीमों ने 5 जून, 2025 की सुबह 10 बजे से अभियान शुरू किया। अभियान में पूरे दिन अवैध निर्माणों और कब्जों को हटाने की कार्रवाई चली।
विरोध के बाद भी कार्रवाई रही जारी
प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान स्थानीय बिल्डरों और अतिक्रमण करने वालों की ओर से कुछ विरोध किया गया, लेकिन जीडीए की टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए ध्वस्तीकरण जारी रखा। अभियान के दौरान अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता मौके पर मौजूद रहे। अब यह मार्ग पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त हो गया है, जिससे यातायात आसान हुआ है और हजारों लोगों को राहत मिली है।
पूरे क्षेत्र का ट्रैफिक सिस्टम होगा बेहतर
प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले महीनों में गाजियाबाद की अन्य प्रमुख सड़कों को भी अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। साथ ही, राजनगर एक्सटेंशन की अन्य सड़कों के निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का ट्रैफिक सिस्टम बेहतर हो सकेगा।
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
11 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines