Ghaziabad Cylinder Truck Blast: दिल्ली से सटा गाजियाबाद आज धमाकों की गूंज से दहल गया। शहर में हाईवे पर आज सिलेंडरों से भरे ट्रक में धमाका हो गया। ट्रक में करीब 150 सिलेंडर भरे थे और विस्फोट इतना जोरदार था कि 3 किलोमीटर दूर तक गूंज सुनाई दी। धमाकों के बाद लगी आग की विकराल लपटें तक 3 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। हादसा गाजियाबाद जिले के थाना टीला मोड़ क्षेत्र में दिल्ली-वजीराबाद रोड पर बने भोपुरा चौक पर हुआ। गनीमत रही कि हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ। उस समय सड़क खाली थी, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रक ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद सिलेंडर एक-एक करके ब्लास्ट हुए। ड्राइवर ने हादसे की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
दमकल के 8 वाहन आग बुझाने के लिए पहुंचे
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सिलेंडरों से भरे ट्रक में धमाका होने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं, लेकिन तब तक सिलेंडर और ट्रक जलकर रख हो चुके थे। वहीं आग की विकराल लपटों के कारण वे जल रहे ट्रक के पास नहीं पहुंच जाए। गैस की दुर्गंध के कारण फायर कर्मियों को सांस लेने में दिक्कत हुई। कई किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज आ रही थी। एहतियात बरतते हुए पुलिस और फायर कर्मियों ने हादसास्थल के आस-पास के घरों को खाली करा दिया था, लेकिन तब तक आग ने कई कारों और बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया था। ड्राइवर बिल्कुल सुरक्षित है और हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर भी नहीं है, लेकिन लाखों का नुकसान हुआ है।
आग से घर और गोदाम को पहुंचा नुकसान
CFO राहुल पाल ने बताया कि सिलेंडर ऐसे फट रहे थे, मानो बम ब्लास्ट हो रहे हों। धमाकों की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। उन्होंने बताया कि इतना जोरदार धमाका आज तक नहीं सुना। बच्चे रोने लगे और बुजुर्गों के दिल दहल गए। राहुल पाल ने बताया कि ट्रक में आग कैसे लगी? अभी तक इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड इंजीनियर्स जांच कर रहे हैं। हादसास्थल पर हालात कंट्रोल में हैं, लेकिन एक गोदाम और एक घर को आग से काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उस कंपनी को भी हादसे के बारे में बता दिया है, जिसके सिलेंडर ट्रक में भरे थे।
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
10 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
18 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
19 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
20 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
22 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
23 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines