Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के छात्रों को शिलांग से Online गांजा सप्लाई हो रहा है। इसका खुलासा ईकोटेक 3 थाना पुलिस ने किया है। पुलिस ने छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को मेघालय से गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा शिलांग से पार्सल के जरिए भेजते थे। इसका भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया जाता था। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से दोनों आरोपियों को दबोचा है।
पूर्व में 6 तस्करी की हुई थी धरपकड़
थाना इकोटेक 3 पुलिस ने 15 जुलाई को 41.330 किलोग्राम गांजा के साथ 6 आरोपियों को धर दबोचा था। मामले में थाना इकोटेक 3 में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि गांजा मेघालय के शिलांग से विशाल कुमार और विशाल सैन भेजते थे। गांजा ऑनलाइन कोरियर के माध्यम से भेजा जाता था।
यूपीआई से लेते थे भुगतान
विशाल कुमार और विशाल सैन दोनों की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई। अब दोनों को मेघायल से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह शिलांग से गांजा पैक कर पार्सल के माध्यम से भेजते थे। नोएडा में रहने वाला शिवम यूपीआई के जरिए भुगतान करता था। इसके बाद गांजा को फुटकर में छात्रों को बेचा जाता था। दोनों आरोपी मेघायल के शिलांग के रहने वाले है।
आपसी चैटिंग के मिले साक्ष्य
पुलिस को सरगना व अन्य तस्करों के बीच आपसी बातचीत की चैटिंग मिली है। यह एक मजबूत साक्ष्य है जिसको पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। इससे यह साबित किया जा सकेगा कि दोनों सरगना ग्रेटर नोएडा में गांजा सप्लाई का काम शिलांग से कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: नोएडा में रिटायर्ड अधिकारी से 2.89 करोड़ की साइबर ठगी, एक दिन में 15-30% मुनाफे का दिया झांसा
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
42 mins agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
45 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
3 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
7 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
18 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines