प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद और उनके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. बता दें कि यह मामला डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट व प्रतिनिधियों द्वारा सरकारी फंड के कथित दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है. इस मामले में लखनऊ जोनल कार्यालय ने चार्जशीट भी दाखिल की है.
बता दें कि ED ने करीब 45.92 लाख रुपये की संपत्ति को स्थायी रूप से जब्त करने और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए स्पेशल PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट, लखनऊ में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद अदालत ने इस चार्जशीट पर संज्ञान लिया है. दरअसल, यह मामला मुख्य रूप से विकलांगों को कृत्रिम अंग और उपकरण बांटने के लिए मिले फंड के गबन से संबंधित है.
ईडी की यह जांच उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज की गई 17 अलग-अलग एफआईआर पर आधारित है. ये रिपोर्ट ट्रस्ट के प्रतिनिधि प्रत्युष शुक्ला और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई थीं.
यह भी पढ़ें- पूर्व MLA कुलदीप सेंगर पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उन्नाव रेप केस में सजा काट रहे थे, मिली जमानत
वहीं, मामले की जांच के यह सामने आया कि केंद्र सरकार ने ट्रस्ट को 71.50 लाख रुपये की ग्रांट-इन-एड प्रदान की थी. इस राशि का उपयोग विकलांगों के लिए शिविर आयोजित करने के लिए किया जाना था. आरोप है कि स्वीकृत शिविरों का आयोजन धरातल पर नहीं हुआ और इस धन का दुरुपयोग किया गया.
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
6 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines