Gyanvapi Mosque ASI Survey: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में आज यानी सोमवार को चौथे दिन की सर्वे प्रक्रिया (Gyanvapi Mosque ASI Survey) जारी है। एएसआई की करीब 42 सदस्यीय टीम ज्ञानवापी परिसर में पहुंचकर अपना काम शुरू करेगी। हालांकि सर्वे टीम और प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती ये भी रही कि आज सावन का पांचवां सोमवार है। लिहाजा यहां भीड़ बहुत है।
वैज्ञानिक तरीके से हो रहा सर्वे
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वेक्षण पर हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि एएसआई की टीम व्यवस्थित और वैज्ञानिक तरीके से सर्वेक्षण कर रही है। माप-जोख की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसमें काफी समय लग सकता है। सर्वेक्षण पूरा करने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी।
इस मामले पर हिंदू पक्ष की ओर से पेश दूसरे वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि सर्वेक्षण का काम प्रगति पर है। अंजुमन इंतजामिया कमेटी भी सर्वे में सहयोग कर रही है। सर्वे होने में थोड़ा समय लग सकता है, क्योंकि आज सावन का पांचवां सोमवार है।
आज इस समय काम शुरू करेगी टीम
हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि सर्वेक्षण आज सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद 2:30 बजे से दोबारा शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और ये अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है। यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा, क्योंकि संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। जब एएसआई रिपोर्ट आएगी, फिर पता चलेगा कि एएसआई की रिपोर्ट में क्या आया है। एएसआई ने अपनी 42 सदस्यीय टीम को बांट दिया है।
हिंदू याचिकाकर्ता ने कही थी ये बात
बता दें कि रविवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे का तीसरा दिन था। इस दौरान हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया था कि सर्वे का पहला चरण खत्म हो चुका है। माध्यमिक चरण चल रहा है। इस दौरान सर्वे के काम में मशीनों और रडार का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। हालांकि मामले में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता रेखा पाठक ने कहा था कि सर्वे के बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया गया है। परिसर में जांच जारी है।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
4 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
5 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
7 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
9 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
14 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
14 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines