उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता छोटे सिंह चौहान 31 साल पुराने डबल मर्डर मामले में दोषी करार दिए गए हैं। कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। घटना 30 मई 1994 की है। चुर्खी थाना क्षेत्र के विनौरा वेद गांव निवासी रामकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामकुमार के अनुसार, वह अपने भाइयों राजकुमार उर्फ राजा भैया और अन्य परिजनों के साथ बरामदे में बैठा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले रुद्रपाल सिंह गुर्जर, करन सिंह उर्फ कल्ले और कई लोग हथियारों से लैस होकर आए।
बसपा के पूर्व विधायक रह चुके हैं छोटे सिंह चौहान
इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें राजकुमार और जगदीश शरण की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। इस मामले में छोटे सिंह चौहान आरोपी बनाए गए थे। बता दें कि छोटे सिंह चौहान 2007-2012 तक बसपा के पूर्व विधायक रह चुके हैं। वह वर्तमान में बीजेपी के नेता हैं। डबल मर्डर मामले में सोमवार को कोर्ट का फैसला आया। अपर सत्र न्यायालय/ईसी एक्ट कोर्ट ने दोषी करार दिया।
ये भी पढ़ें: UP: विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
11 सितंबर को सुनाई जाएगी सजा
कोर्ट ने माफी याचिका खारिज करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इस मामले में 11 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। पुलिस ने विवेचना में छोटे सिंह चौहान समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। हालांकि गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले छोटे सिंह चौहान ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। बाद में वह 2007 में बसपा से कालपी विधायक बने।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: पत्नी को वीडियो काॅल करके करता था परेशान, पति ने खौफनाक घटना को दिया अंजाम
कोर्ट ने किया था राज्यपाल का आदेश निरस्त
उन्हें इस बीच कोर्ट से जमानत मिल गई थी। राज्यपाल ने केस वापस लेने का भी आदेश दिया था। हालांकि वादी पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। जहां से राज्यपाल का आदेश निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही मुकदमे की सुनवाई का भी निर्देश दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही उरई में सुनवाई शुरू की गई। सोमवार को न्यायाधीश भारतेंदु ने पूर्व विधायक को दोषी करार दिया।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
12 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
22 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines