Firozabad Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 7 मई को यूपी की फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर भी मतदान है। फिलहाल इस सीट से बीजेपी पार्टी से चंद्रसेन जादौन सांसद हैं। लेकिन इस बार बीजेपी ने जादौन की टिकट काटकर ठाकुर विश्वदीप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सपा ने इस सीट से अक्षत यादव को चुनावी मैदान में उतारा है तो बसपा पार्टी से पूर्व मंत्री चौधरी बशीर भी अपनी ताल ठोंक रहे हैं। जिससे इस सीट पर चुनावी मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प हो गया है।
अपने प्रत्याशियों को जानें
बीजेपी प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह के इलाके में कई स्कूल और कॉलेज हैं। उनके पिता ठाकुर ब्रजराज सिंह भी 1957 में सांसद रहे थे। उनकी ठाकुर समाज में मजबूत पकड़ है। इससे पहले वह बसपा में थे। वहीं, सपा के अक्षत यादव दिग्गज सपा नेता रामगोपाल यादव के बेटे हैं। वह पार्टी का युवा चेहरा हैं। उधर, बसपा के चौधरी बशीर विधायक रह चुके हैं। वह सपा में भी रहे हैं। वह 2019 में इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं।
फिरोजाबाद सीट का समीकरण
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत शिकोहाबाद, टुंडला, सिरसागंज, फिरोजाबाद और जसराना कुल पांच विधानसभा सीट आती हैं। इस सीट पर कुल करीब 16 लाख से अधिक मतदाता हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इनमें से करीब 9 लाख से अधिक पुरुष और 7 लाख से अधिक महिला वोटर हैं। इस सीट पर लगभग 2.5 लाख मुस्लिम आबादी है। इसके अलावा सीट पर करीब 3 लाख दलित, 2.5 लाख यादव, डेढ़ लाख ठाकुर और ब्राह्मण वोट हैं। इस सीट पर तकरीबन 80000 शक्य मतदाता हैं।
शिवपाल ने बिगड़ा था ‘खेल’
फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर अब तक कुल 16 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें चार-चार बार बीजेपी और सपा, तीन बार कांग्रेस, दो बार निर्दलीय और एक-एक बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, जनता पार्टी, और जनता दल पार्टी का उम्मीदवार जीतकर सांसद पहुंचा है। जानकारी के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी के चंद्रसेन जादौन ने 495,819 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर सपा के अक्षत यादव ने 4,67,038 वोट हासिल किए थे। वहीं, PSP(L) से खड़े हुए शिवपाल यादव ने 91,869 प्राप्त किए थे। इस बार शिवपाल यादव वापस सपा में चले गए हैं।
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 hr agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
7 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
9 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
10 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines