Ghaziabad: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक घर के बाहर आईजीएल (गैस लाइन) में रिसाव के बाद आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया। बताया गया है कि घटना समय घर में 10-15 लोग मौजूद थे।
कविनगर के गोविंदपुरम इलाके में हुई घटना
जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के कविनगर स्थित गोविंदपुरम का है। देर रात यहां एक मकान के सामने से गुजर रही गैस लाइन (आईजीएल) में अचानक रिसाव हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रिसाव के बाद आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें कई फीट ऊंची उठीं। इसके बाद इलाके में भगदड़ जैसा माहौल हो गया। लोग अपने घरों से निकल कर बाहर आ गए।
यह भी पढ़ेंः जगन्नाथ शोभायात्राः आतिशबाजी के लिए ई-रिक्शे में रखे पटाखों में लगी आग, देखें भयानक Video
पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ टीम पहुंची
स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां और एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची। सभी टीमों ने तत्कार कार्यवाही करते हुए हालातों पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है।
सीएफओ ने दिया ये बयान
गाजियाबाद के सीएफओ राहुल कुमार ने बताया कि एक मकान में गैस के रिसाव के कारण आग लगने की सूचना मिली थी। फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पा लिया गया है। घर में मौजूद 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
3 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
6 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
11 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines