Fire Breaks Out in Patalkot Express in Agra: उत्तर प्रदेश आगरा जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां ट्रैक पर दौड़ती पातालकोट एक्सप्रेस की बोगियों में आचानक आग लग गई। घटना के बाद ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया। इसके बाद बोगी में से यात्री कूद कर भागे। अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। रेलवे समेत स्थानीय प्रशासन के अधिकारी स्थिति को काबू करने में लगे हुए हैं।
फिरोजपुर से सिवनी जा रही थी ट्रेन
जानकारी के मुताबिक ये हादसा आगरा के पास ग्वालियर की ओर भांडई रेलवे स्टेशन के आउटर पर हुआ। बताया गया है कि पातालकोट एक्सप्रेस फिरोजपुर से सिवनी जा रही थी। तभी भांडई के पास ट्रेन की दो बोगियों अचानक आग लग गई। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। ट्रेन में आग लगने की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपीएफ समेत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है।
बताया गया है कि आग ट्रेन के दो डिब्बों में लगी है, लेकिन आग से चार अन्य डिब्बे भी प्रभावित हुए हैं। राहत कर्मियों ने इन सभी बोगियों को अलग कर दिया है। बोगियों के अलावा आग से नुकसान का सही आंकड़ा सामने नहीं आया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से भारतीय रेलवे ने बताया है कि आगरा-धौलपुर के बीच ट्रेन पातालकोट एक्सप्रेस में धुआं निकलने की सूचना मिली। इंजन से चौथे कोच जीएस में धुआं देखा गया। ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया और कोच को अलग कर दिया गया। किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।
संबंधित खबरें
2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
6 mins agoउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, क्रैश से पहले टूटा संपर्क
2 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
20 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
23 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines