UP News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां लोगों ने खेत में अजीबोगरीब चीज देखी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल हुई तो पता चला कि ये चीजें फाइटर प्लेन के फ्यूल टैंक हैं। इसके बाद वायुसेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
गांव वालों का लगा तांता
जानकारी के मुताबिक मामला संतकरीबनगर के बालूशासन गांव की है। यहां सोमवार दोपहर को आसमान से दो बड़े फ्यूल टैंक खेत में आकर गिर गए। इसे देख कर गांव वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद एसपी सत्यजीत गुप्ता, एएसपी संतोष सिंह और एडीएम जयप्रकाश मौके पर पहुंचे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1683465381577654272
वायुसेना के अधिकारी भी मौके पर पहुचे
भारतीय वायु सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया है कि प्रशिक्षण मिशन के लिए आए विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके कारण विमान के फ्लूल टैंक को छोड़ना पड़ा था। हालांकि हादसे में किसी भी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई है।
उड़ान के दौरान आई तकनीकि खराबी
भारतीय वायुसेना ने कहा कि गोरखपुर से प्रशिक्षण के लिए एक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी थी। तभी विमान में तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि घटना के बाद गांव समेत आसपास के इलाके में ये खबर काफी तेजी से फैल गई।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
22 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
40 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines