हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चलती ट्रेन पर स्टंट करना पड़ा महंगा, जाते-जाते बची जान; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

फर्रुखाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक लड़का चलती ट्रेन से लटका हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखिए कैसे इस लड़के की जान जाते -जाते बची। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

Farrukhabad Train Viral Video : रील बनाने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते। रील के चक्कर में कई लोगों की जान जा चुकी है। अब एक और चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का चलती ट्रेन से लटका हुआ है। कुछ ही देर में लड़के के हाथ में दर्द शुरू हुआ लेकिन वह उतर नहीं सकता था क्योंकि ट्रेन स्पीड में चल रही थी। आगे जो हुआ, आपको हैरत में डाल देगा।

वायरल हो रहा वीडियो यूपी के फर्रुखाबाद का बताया जा रहा है। ट्रेन कासगंज से कानपुर जा रही थी। इस दौरान एक लड़का ट्रेन के बाहर की तरफ लटका हुआ दिखाई दे रहा है। ट्रेन स्पीड से चल रही है और वह लटक रहा है लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी हालत खराब हो गई। ट्रेन ने जैसे ही एक क्रासिंग पार किया तो किसी ने चेन पुलिंग कर दी।

ट्रेन रुकने से पहले ही गिर पड़ा शख्स

ट्रेन के रुकने से पहले शख्स का पैर पटरियों के बगल में पड़े पत्थर से टकराने लगा था और वह गिर पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के रुकने से पहले लड़का पत्थरों पर गिर पड़ा। चोटिल होने के बाद वह दोबारा खड़ा हुआ और फिर ट्रेन में चढ़ गया। वायरल वीडियो थाना कमालगंज क्षेत्र के रेलवे ट्रैक का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो 


हालांकि इस वीडियो को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही रेलवे का कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे देखने के बाद हैरानी जता रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आखिर लोगों के पास इस तरह के स्टंट करने के लिए साहस कहां से आता है?

यह भी पढ़ें : भारतीय शख्स ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा Vacuum Cleaner, स्ट्रॉबेरी खाकर लड़की ने बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

एक अन्य ने लिखा कि अगर यह सच में स्टंट कर रहा था तो इसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। एक ने लिखा कि रील बनाने वालों ने वाकई हर किसी को परेशान कर दिया है। इनके चक्कर में अब ट्रेन भी लेट हो रही है। एक अन्य ने लिखा कि इन लोगों पर RPF को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola