Uttar Pradesh Greater Noida News (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा में हरियाणा सीमा से सटे करीब 32 गांवों की किस्मत बदलने वाली है। जल्द ही इन सभी गांव वालों को जमीन पर मालिकाना हक मिल जाएगा। दरअसल, इन गांव के ग्रामीणों का हरियाणा के किसानों के साथ जमीन पर हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। भारत सरकार के आदेश पर प्रशासन ने 32 गांवों में सर्वे शुरू किया गया है, ताकि दोनों राज्यों के किसानों के बीच विवाद खत्म हो सके। सर्वे विभाग ने पहले चरण में 5 गांवों में सर्वे का काम शुरू किया हैं। इन गांवों में 20 हजार की आबादी रहती है। जिला प्रशासन ने फलैदा समेत 5 गांवों के किसानों को जमीन के सर्वे की पर्चियां बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
किसानों के पास 21 दिन
मंगलवार को 60 से अधिक किसानों को पर्चियां बांटी गई। किसानों से पर्चियों पर आपत्तियां मांगी गई है। निस्तारण के बाद गांव की शुद्ध खतौनी तैयार होगी। जिससे के बाद इन गांव के किसान अपनी जमीन को बेच सकेंगे। बैंक से लोन लेने के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। बुधवार को भी 70 से अधिक किसानों को पर्चियां बांटी गई है। एडीएम न्यायिक भैरपाल सिंह ने बताया कि फलैदा खादर, अमरपुर पलाका, सिकंदरपुर, सिरौली खादर और चकशेखपुर गांव में पर्चियां बांटी जा रही है। इन पर्चियों पर किसानों से आपत्ति मांगी गई है। किसान 21 दिन के अंदर आपत्ति दर्ज करा सकते है।
राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर पर्ची तैयार
एडीएम न्यायिक भैरपाल सिंह ने बताया कि सर्वे विभाग ने पहले चरण में 5 गांवों में सर्वे का काम शुरू किया हैं। इनमें फ्लैदा खादर, अमरपुर पलाका, सिकंदरपुर, सिरौली खादर और चकशेखपुर गांव शामिल हैं। गांव का झिल्ली नक्शा के साथ सर्वेक्षण नक्शा, फर्द मुताबिकान व खसरा मुताबिकान के कागजात तैयार हो चुके हैं। जमीन पर कब्जे और राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर पर्ची तैयार की गई। पर्ची छपकर आ चुकी थी, लेकिन वितरण नहीं हो रहा था। अब मंगलवार से प्रशासन ने पर्चियों का वितरण शुरू कर दिया है। फ्लैदा गांव के जूनियर हाईस्कूल में शिविर लगाकर पर्चियों का वितरण शुरू किया गया। एडीएम के मुताबिक, बुधवार को कैंप लगाकर पर्चियों का वितरण किया गया है।
डीएम ने सौंपी पर्ची
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पहले दिन किसान बिजेन्द्र सिंह, देवी, महेन्द्र, रवि आदि को सर्वे पर्ची दी। पहले दिन 60 किसानों को पर्चियां दी गई, जबकि बाकी करीब तीन हजार किसानों को भी जल्द पर्चियां बांट दी जाएंगी। उसमें जमीन के मालिक का नाम, पुराना खसरा नंबर और नया खसरा नंबर समेत अन्य जानकारी है। जिला प्रशासन के मुताबिक, पहले चरण में पांच गांवों के करीब 20 हजार किसानों को पर्चियां देने की योजना है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
14 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines