Greater Noida News: एक दशक बाद एक बार फिर ग्रेटर नोएडा का बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स के नक्शे पर लौट सकता है. फॉर्मूला वन (एफ 1) के भारतीय प्रतिनिधियों ने आयोजन को लेकर यमुना प्राधिकरण (यीडा) से संपर्क साधा है. प्राधिकरण सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में जापान की सुपर फार्मूला वन टीम ने भी सर्किट का निरीक्षण किया था और 2027 में सुपर एफ-1 आयोजन के लिए रुचि दिखाई थी. अब एफ-1 के भारतीय प्रतिनिधियों ने भी औपचारिक बातचीत शुरू कर दी है.
जल्द हो सकती है बैठक
सूत्रों ने बताया कि जल्द ही एफ-1 प्रबंधन और यीडा अधिकारियों के बीच बैठक हो सकती है, जिसमें सर्किट की मौजूदा स्थिति और आवश्यक अपग्रेडेशन पर चर्चा की जाएगी. बैठक होने के बाद आगे की रणनीति तय होगी. रेस होने पर प्रदेश सरकार को मोटा राजस्व भी मिलेगा.
2013 में हुई थी आखिरी रेस
बता दें कि बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर आखिरी बार वर्ष 2013 में एफ-1 रेस का आयोजन हुआ था. इसके बाद यह सर्किट एफ-1 के कैलेंडर से बाहर हो गया था. अब दोबारा अंतरराष्ट्रीय रेस की उम्मीद जगने से मोटरस्पोर्ट प्रेमियों में उत्साह है.
एयरपोर्ट उद्घाटन का मिलेगा लाभ
अंतिम बार जब 2013 में बीआईसी पर रेस का आयोजन हुआ था तो विदेशी दर्शकों को दिल्ली का सहारा लेना पड़ा था. हवाई मार्ग से आने वाले दर्शकों को दिल्ली एयरपोर्ट के बजाय अब नोएडा एयरपोर्ट पर आने का आप्शन मिलेगा. इसका सीधा लाभ दर्शकों को होगा.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के 17 गांवों में खुलेंगे ओपन जिम, लोगों की सेहत में होगा सुधार
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
44 mins ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
2 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
4 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
23 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines