इटावा में दो कथावाचकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया गया है कि पहले उन्हें कथा करने के लिए बुलाया गया, फिर उनकी जाति पूछी गई और उसके बाद पिटाई की गई। इतने से भी मन नहीं भरा तो उनका मुंडन कर दिया गया। उनके सामान को रख लिया गया और भागने के लिए कहा गया। इसका वीडियो बनाया गया था। जब वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। आखिर कथावाचक थे कौन?
कौन हैं ये कथावाचक?
मामला इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव का है। यहां दो लोग कथा करने के लिए पहुंचे थे। एक का नाम है मुकुट मणि सिंह यादव और दूसरे हैं संत सिंह यादव। मुकुट मणि यादव का कहना है कि पहले हमें कथा करने के लिए बुलाया गया। एक दिन कथा हो चुकी थी और हम खाना खाने गए तो लोगों ने मेरी जाति पूछना शुरू कर दिया।
लगाए गंभीर आरोप
मुकुट मणि ने बताया कि जब मैंने उन्हें बताया कि हम यादव हैं, तो उन्होंने कहा कि तुम लोगों ने झूठ बोला कि तुम ब्राह्मण हो। उन्होंने मुझसे गद्दी पर बैठकर कथा करने को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए। इस पर मैंने कहा कि आपने बुलाया है तो मैं आया हूं और कथा कर रहा हूं। इसके बाद उन्होंने मुझसे 25 हजार रुपये ले लिए और सारा सामान भी रख लिया।
मुकुट मणि ने बताया कि उन्होंने हमारी गाड़ी की हवा भी निकाल दी और फिर सभी के पैर छूने के लिए मजबूर किया। इसके बाद हमारी चोटी काट दी गई। इसके बाद हम वहां से चले आए। जिन लोगों ने हमें कथा के लिए बुलाया था, उन्हें जानकारी थी कि हम यादव हैं, लेकिन बाकी लोगों को नहीं पता था।
वहीं संत सिंह यादव का कहना है कि वह पहले एक स्कूल चलाते थे लेकिन वह बंद हो गया। इसके बाद वह कथा करने लगे। वह कानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव वालों ने कहा कि तुम लोगों की ब्राह्मणों के गांव में आकर कथा करने की हिम्मत कैसे हुई? संत सिंह ने कहा है कि हमारे साथ अभद्रता हुई है।
वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इसमें बाल काटने वाला आरोपी भी शामिल है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
2 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines