Etawah Bus Accident going to Maha Kumbh 2025: दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ जा रही एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस बस में 57 लोग सवार थे। यह हादसा इटावा के पास कानपुर हाइवे पर देखने को मिला है। हादसे में किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि 40 श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा आज सुबह तकरीबन 6 बजे के आसपास हुआ है।
ट्रक से हुई टक्कर
खबरों की मानें तो बस 57 श्रद्धालुओं के साथ दिल्ली से चली थी। इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा पास पर बस एक ट्रक से टकरा गई। महेव पास से ही कानपुर हाइवे शुरू होता है। इसी जगह पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर देखने को मिली। कई यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे के दौरान ज्यादातर यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। तभी यह हादसा देखने को मिला।
यह भी पढ़ें- Maha Kumbh के लिए इस पाकिस्तानी को मिला वीजा, 30 लाख हिंदुओं की जगी उम्मीद
कैसे हुई हादसा?
यह बस दिल्ली से प्रयागराज जा रही थी। सभी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए निकले थे। मगर रास्ते में ही यह एक्सीडेंट हो गया। बस में सवार एक यात्री का कहना है कि सभी यात्रियों को चोट लगी है। हालांकि 10-15 लोग काफी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
बाल-बाल बची जान
हादसे के फौरन बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इस हादसे में किसी की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। मगर हादसे के बाद कई श्रद्धालु डरे हुए हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है। मगर इस घटना से यात्रियों को गहरा सदमा लगा है।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग घायल
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
13 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
13 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
15 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
16 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
17 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
17 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines