हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

किक्रेट पिच पर इंजीनियर ने तोड़ा दम, चलते वक्त अगर हांफते हैं तो हो जाइए सावधान

Heart Attack Death Case: अचानक हार्ट अटैक होने और जान चली जाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा क्रिकेट ग्राउंड में हुआ, लेकिन ऐसे हादसों से कैसे बचें जानिए…

विज्ञापन
ओडिशा में चली बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक।

Heart Attack Cases: अचानक हार्ट अटैक होने की खबरें अक्सर सामने आती हैं। कभी डांस करते-करते तो कभी खेलते-खेलते लोग अचानक गिर जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है, वजह हार्ट अटैक। ऐसा ही एक हादसा क्रिकेट पिच पर हुआ। नोएडा के  सेक्टर-135 में शनिवार दोपहर को एक इंजीनियर ग्राउंड में मैच खेल रहा था। मैच खेलते-खेलते वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। सभी को लगा कि नॉर्मल-सी बात है। बेहोश हो गए। दोस्त उन्हे अस्पताल ले गए, जहां इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की बात सामने आई।

चल रहे हैं तो रुककर आराम करें

डॉक्टरों ने बताया कि दौड़ते या खेलते वक्त अचानक हार्ट रेट बढ़ जाए या हांफने लगें तो कुछ देर रुककर आराम करें। हो सके तो दो-तीन दिन आराम करें। खुद को मजबूत बनाने के लिए डेली फिजिकल एक्टिविटी करें। चिकित्सा विभाग के अनुसार, ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। सर्दियो में फिजिकल एक्टिविटी भी लोग कम करते हैं। खेलते वक्त हार्ट अटैक की सबसे बड़ी वजह शारीरिक तौर पर कमजोर होना है। हर रोज कम से कम 30 मिनट तक फिजिकल एक्टिविटी करें। पॉल्यूशन और कोहरा अधिक होने पर सुबह टहलने से बचें।

https://www.youtube.com/watch?v=uFyDgG9haq4

यह भी पढ़े: भारत के 100 रुपये का मतलब नेपाल में 159 रुपये

कोरोना के मरीजों को ज्यादा खतरा

रेगुलर एक्सरसाइज बंद करने के बाद एक दिन में ज्यादा तेज भागना या शरीर को जरूरत से अधिक थकाने पर दिल भी उतना ही ज्यादा थकता है। कोविड पीड़ितों को समय- समय पर दिल की जांच करानी चाहिए। अगर किसी तरह की समस्या हो रही है तो कुछ दिन तक लगातार दवा खाएं।

यह भी पढ़े: CEO Suchana Seth ही है अपने बच्चे की ‘कातिल’, कैसे खुला राज? 

इम्यूनिटी भी कम हो रही

चिकित्सक विभाग ने बताया कि कोविड के बाद से हार्ट अटैक के केस बढ़ते जा रहे हैं। वहीं जो 4-5 साल से ब्लड प्रेशर और शुगर से पीड़ित हैं। उनको हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा है। कोविड के बाद से लोगों की इम्यूनिटी भी कम हुई है। इसके लिए डेली फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें