Uttarakhand News: ऋषिकेश से निशा कुमार की एक्सक्लूसिव रिपोर्टः देव भूमि उत्तराखंड में एक ओर धामी सरकार, सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है। उधर गंगा के किनारे अधिकारियों की नाक के नीचे अतिक्रमण का खुला खेल सामने आया है। यहां पौड़ी जिले के राजाजी नेशनल टाइगर रिसर्व में विशेष समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान बना डाला है।
लैंड जिहाद के खिलाफ महाअभियान
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी राज्य में लैंड जिहाद के खिलाफ महाअभियान चला रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में सरकार ने राज्यभर में अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित किया है। इसके बाद सरकारी बुलडोजरों ने ताबड़तोड़ इन जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई ज्यादातर सरकारी जमीनों पर हुई है।
कब्रिस्तान में बनी हैं दर्जनों कब्रें
ताजा जानकारी के मुताबिक तीर्थनगरी ऋषिकेश से सटे पौड़ी गढ़वाल जिले के राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व की गोहरी वन रेंज में गंगा के किनारे समुदाय विशेष के लोगों ने एक बड़े भूभाग पर कब्रिस्तान बना दिया है। इतना है नहीं, यहां दर्जनों कब्रें तक बनी हुई हैं। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि ये कब्रिस्तान राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर जोन में वन रेंज कार्यालय और गंगा से कुछ मीटर की दूरी पर ही है।
यहां देखें वीडियो
जवाब देने से बच रहे अधिकारी
कथित तौर पर इस अतिक्रमण में वनाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी सामने आई है। वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही इसी बात से साबित हो रही है कि उक्त मामले में जब गोहरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह रावत से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
सीएम धामी ने अतिक्रमण के खिलाफ किया था ये ऐलान
बता दें कि करीब एक महीने पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया था कि प्रदेश सरकार अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाएगी। अभियान बिना किसी भेदभाव के चलाया जाएगा। सीएम धामी ने साफ किया था कि राज्य में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध मंदिर, मजार या किसी अन्य धार्मिक स्थल भी नहीं छोड़े जाएंगे।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
27 mins agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
3 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
5 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
13 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
21 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
21 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
23 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines