Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा बिजली निगम के अधिकारी अब ऐप की मदद से बिजली आपूर्ति पर नजर रखेंगे। इस दौरान अगर कोई उपभोक्ता समय से बिजली बिल जमा नहीं करता है तो ऐप के जरिए उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। बिजली निगम के मुताबिक, कर्मचारियों को ऐप का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जल्द ही ऐप पर काम शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि जेई समेत अन्य अधिकारियों को ऐप की सुविधा दी जाएगी। फिलहाल इस पर काम किया जा रहा है।
जानिए ऐप कैसे रखेगा नजर
बिजली निगम के मुताबिक, ऐप विभाग के अधिकारियों को डाउनलोड कराए जा रहे हैं। इस ऐप पर संबंधित क्षेत्र के अभियंताओं के पद के अनुसार डाटा होगा। इसमें आसानी से निगरानी रखी जा सकेगी कि क्षेत्र में कितने उपभोक्ता हैं। कितने उपभोक्ता समय पर बिजली का बिल जमा कर रहे हैं और कितनों ने बिल जमा नहीं किया। यह भी देख सकेंगे कि किन-किन उपभोक्ताओं ने अंतिम बार कब बिल जमा किया। अधिकारियों के मुताबिक, शहर के बिजली ढांचे को दुरुस्त करने के साथ सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है। इस ऐप से बिजली निगम को काफी लाभ मिलेगा।
स्मार्ट मीटर से जुड़ेगा ऐप
बिजली निगम के मुताबिक, यह ऐप काफी अपग्रेड होगा। इस ऐप के जरिए 3.50 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल की देखरेख की जाएगी। अगर कोई उपभोक्ता बिल जमा नहीं करता है तो ऐप के माध्यम से ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए उपभोक्ताओं के घर पर नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। ऐप स्मार्ट मीटर से जुड़ा होगा।
जेई के मोबाइल में होंगी सभी सूचनाएं
बिजली निगम के अधिकारी का कहना है कि जेई के मोबाइल में उसके ही क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सभी सूचनाएं होंगी। इसी तरह संबंधित क्षेत्र के एसडीओ, अधीशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता के मोबाइल में डाटा डाउनलोड रहेगा। बिजली निगम के उच्चाधिाकरी अपने अधीनस्थ अभियंताओं की कार्रवाई पर निगरानी रख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर स्वयं भी कार्रवाई कर सकेंगे। उनका कहना है कि ऐप का प्रशिक्षण चल रहा है। इसके सफल होने के बाद ऐप से कार्रवाई करनी शुरू कर दी जाएगी।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
15 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
17 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
19 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
21 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines