हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बरेली में दर‍िंदगी की हदें हुईं पार, हवस के पुजारी ने 85 साल की बुजुर्ग से क‍िया रेप

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी ने जो कांड किया है, उसकी चर्चा जिले में हो रही है। आरोपी की वजह से बुजुर्ग की मौत हो गई। इस बुजुर्ग महिला के पति और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने मानवता को शर्मसार कर देने वाला कांड कर दिया। हवस में अंधे युवक ने 85 साल की महिला को घर में अकेला देखा। इसके बाद आरोपी घर में घुसा और बुजुर्ग से रेप करने लगा। तभी एक महिला मौके पर आ गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन एक घंटे बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रेप और हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला के बेटे और पति की मौत पहले ही हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती थी। वहीं, महिला के पड़ोस में उसके भाई-भाभी रहते हैं।

यह भी पढ़ें:हवस के भूखे नेता की शर्मनाक करतूत; काम दिलाने के बहाने बुला नाबालिग से किया गैंगरेप, कैसे खुला राज?

इस अमानवीय वारदात को 35 साल के आरोपी ने शराब के नशे में अंजाम दिया है। बरेली के नवाबगंज इलाके में बुजुर्ग से दरिंदगी की चर्चा हर जगह हो रही है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आरोपी जब बुजुर्ग से दरिंदगी कर रहा था, उसी समय पड़ोस में रहने वाली महिला आ गई। महिला आरोपी को देखकर शोर मचाने लगी। इसी दौरान युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बाद में पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन

दरिंदगी को सह नहीं पाई बुजुर्ग महिला

एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। 85 साल की महिला की रेप के एक घंटे बाद मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। सबूत जुटाए गए हैं। मृतका की भाभी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। कुछ समय पहले ऐसा ही मामला कुशीनगर जिले के एक गांव में सामने आया था। बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने रातभर रेप किया था। सुबह झोंपड़ी में अचेत देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया था। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें:OMG! ‘मौत का सामान’ लेकर पैदा हुआ बच्चा; पेट की हालत देख डॉक्टर्स चौंके, मुश्किल से बचाई जान

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:17 साल के नाबालिग ने डांस क्लास में फैलाई दहशत; चाकू मारकर 2 बच्चों की हत्या, 9 गंभीर घायल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola