ED ने माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और पूर्व बसपा सांसद अतुल राय पर मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले में एक्शन लिया है। ED (Enforcement Directorate) ने पूर्व बसपा सांसद अतुल राय से जुड़ी 4.18 करोड़ की 6 अचल संपत्तियों को जब्त किया है। जब्त की गई संपत्तियों में शामिल नई दिल्ली में 1 आवासीय अपार्टमेंट, वाराणसी में 3 आवासीय प्लॉट और गाजीपुर में 2 कृषि जमीन शामिल हैं।
पूर्व सांसद ने अपने गांव में भी किया अवैध काम
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला मऊ पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, बीएसपी के पूर्व सांसद अतुल राय ने रैनी गांव और गाजीपुर में अवैध गोदाम बनाकर उन्हें खाद्य विभाग को पट्टे पर दे दिया था। इन गोदामों से 15 करोड़ रुपये से अधिक का किराया वसूला गया और आरोपी को 3.10 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी मिली। फिलहाल इस पूरे केस में कार्रवाई जारी है।
मुख्तार अंसारी के नेटवर्क को कर रहे ध्वस्त
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी के नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी अब तक करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी है और उसके गिरोह से जुड़े लगभग 100 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
75 से ज्यादा मामलों में गैंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन
वहीं बताया जा रहा है कि सरकार ने 75 से ज्यादा मामलों में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके सख्ती दिखाई है। इसी सिलसिले में अतुल राय के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को अंसारी के नेटवर्क को कमजोर करने की एक बड़ी पहल माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
4 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
6 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
7 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
7 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
9 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
18 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
21 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
22 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
23 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines