Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां सड़क पर खड़ा ई-रिक्शा (E-Rickshaw) अचानक आग का गोला बन गया। बताया गया है कि ई-रिक्शे में पटाखे (Crackers) भरे हुए थे। तभी आग लग गई। यह पूरी घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
ग्रेटर नोएडा के दादरी जीटी रोड की है घटना
जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की है। ग्रेटर नोएडा के दादरी जीटी रोड पर जगन्नाथ शोभा यात्रा के दौरान जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में आतिशबाजी के लिए पटाखों से लदा ई-रिक्शा साथ-साथ चल रहा था। बताया गया है कि तभी एक जला हुआ पटाखा ई-रिक्शे में गिर गया।
सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर
इसके बाद ई-रिक्शे में रखे सभी पटाखों में आग लग गई। सड़क किनारे एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई है। आग लगते ही पूरे मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
आसपास की दुकानों में गिरे जले हुए पटाखे
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे एक ई-रिक्शा खड़ा हुआ है। भक्ति वाले गाने भी चल रहे हैं। तभी तेज धमाकों के साथ ई-रिक्शे में रखे पटाखों में आग लग गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग के बाद आसपास की दुकानों में भी जले हुए पटाखे गिरे।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines