Ravan is alive in UP: नवरात्रि के ठीक बाद दशमी के पर्व पर देशभर में रावण का पुतला दहन होता है। और इसी के चलते आज भी दशहरा के मौके पर अलग अलग जगहों पर रावण के पुतले का दहन कार्यक्रम होता है। इस दशहरा को लेकर देश के कुछ हिस्सों में काफी प्राचीन कहानियां प्रचलित हैं, जो कि हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दशहरा से जुड़ा हुआ ऐसा ही एक किस्सा यूपी के मेरठ से जुड़ा है। बताया जाता है कि मेरठ के लोग आज भी मानते हैं कि रावण जिंदा है। ये बात थोड़ी अटपटी लगेगी, लेकिन ये सच है और इसका जीता जागता उदाहरण मेरठ में दशहरे के मौके पर देखने को मिल जाता है, जहां दशहरे वाले दिन पुतला दहन के लिए रावण के पुतले को खड़ा करने से पहले मदिरा यानी शराब का भोग लगाया जाता है। स्थानीय लोगों ने इसके पीछे अजीबोगरीब कारण बताया है।
5 साल से चल रही शराब के भोग की प्रथा, तब से रावण माना जाता है जिंदा
आपको बताते चलें कि मेरठ में वर्षों से रामलीला कमेटी मेरठ की ओर से छावनी रामलीला का आयोजन किया जाता है। वहीं, रामलीला कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल की ओर से शराब भोग लगाने वाले मामले पर बताया गया कि आज से पांच साल पहले बगैर मदिरा के भोग लगाए दशहरा के दिन रावण के पुतले को खड़ा करने का प्रयास किया गया था लेकिन कई घंटे समय बिताने और प्रयास करने के बाद भी पुतला खड़ा नही हो पाया। काफी प्रयास के बाद जब अंत में शराब का भोग लगाकर पूजा की गई और साथ में माफी मांगी गई, तब जाकर पुतला मिनटों में खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि उस घटना के बाद से ही इस बात का एहसास हुआ कि रावण अभी मरा नहीं बल्कि आज भी जिंदा है।
रावण की ससुराल है यूपी का मेरठ जिला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी के मेरठ जिले को रावण की ससुराल कहा जाता है। बताया जाता है कि रावण की पत्नी मंदोदरी मेरठ की रहने वाली थीं। पौराणिक काल की बात करें तो यूपी का मेरठ जिला पहले मय दानव का राज्य हुआ करता था और मयराष्ट्र के नाम से प्रचलित था। उसके बाद से ये जिला मेरु और फिर अब मेरठ के नाम से जाना जाने लगा। मेरी जिले से जुड़ी ये बातें इतिहास के पन्नों में भी दर्ज है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
8 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
12 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
13 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
14 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
17 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines