Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद में प्रति घंटे 7 से 8 लोगों को कुत्तों द्वारा काटने जैसे हादसे हो रहे है। गाजियाबाद में अब तक दो लोगों की रेबीज इंफेक्शन के कारण मौत भी हो चुकी है। लगातार इन घटनाओ से लोगों में डर और गुस्सा है, खासतौर घरों के लोग बच्चे और बुजुर्गों को लेकर काफी डरे हुए हैं।
शहर में कुत्तों का आतंक
शहर में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते शनिवार को लगभग 25 लोगों को कुत्ते ने काटा. शहर में कुत्तों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। गाजियाबाद में लगभग 7 से 8 लोगों को प्रति घंटे कुत्ते काट रहे है।सरकारी अस्पताल में एक दिन में लगभग 200 से 250 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है. इसी औसत में (ARV) की दूसरी डोज भी लगाई जा रही है। सरकारी जिला अस्पताल की बात करें तो यह आंकड़ा सोमवार को और अधिक हो जाता है। मरीजों की भीड़ और ज्यादा देखने को मिलती हैं क्योकि रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सरकारी अस्पताल खुलता है, तो कुत्ते के काटे जाने की घटनाएं और अधिक हो जाती है।
लोगों की हो रही संदिग्ध हालत में मौत
एक हफ्ते पहले 14 वर्ष के किशोर की रेबीज संक्रमण के कारण मौत हो गई थी. वहीं, इसी तरह रेबीज संक्रमण के कारण विजयनगर के पास चिपियाना बुजुर्ग में रहने वाले 35 वर्षीय रविंदर की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. उन्हें पहले एमएमजी जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर इन्हें दिल्ली के लिए रेफर किया गया था। लेकिन, उन्हें दिल्ली में कही इलाज न मिलने की वजह से 28 अगस्त को रविंद्र की मौत हो गई थी।
डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है. चिपियाना का कुछ हिस्सा गाजियाबाद में है और कुछ चिपियाना बुजुर्ग गौतमबुद्ध नगर में भी है. इस मामले में एमएमजी अस्पताल से रिपोर्ट मांगी गई है। गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल के सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया कि रेबीज के संदिग्ध मरीजों के इलाज की रिपोर्ट मांगी है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
7 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
8 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
11 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines