Dog Attack in Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक बार फिर कुत्ते के हमले (Dog Attack) की घटना सामने आई है। इस बार जर्मन शेफर्ड (German Shepherd Dogs) प्रजाति के दो कुत्तों ने एक महिला को नोंच डाला। महिला के घावों पर डॉक्टरों को 14 टांके लगाने पड़े हैं। महिला की ओर से अब कुत्तों के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
महिलाओं के साथ सुबह घूमने गई थी महिला
जानकारी के मुताबिक घटना 15 दिन पहले की है। मड़ियांव थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यहां के रहीमनगर डुडौली में 52 वर्षीय अतीकुन्नीसा परिवार के साथ रहती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सुबह के समय अन्य महिलाओं के साथ टहलने के लिए गई थीं। तभी एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला कर दिया।
महिला चीखी तो महिला ने छोड़ा दूसरा कुत्ता
महिला का आरोप है कि कुत्ते के हमले के बाद वह चीख रही थी, तभी कुत्ते के मालिक ने अपना दूसरा कुत्ता भी छोड़ दिया। दोनों कुत्तों ने महिला को नोंच खाया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने आरोप लगाया है कि पहले तो कुत्ते के मालिक ने इलाज कराने के लिए हामी भरी, फिर बाद में इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने अल्पसंख्यक आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
डॉक्टरों को लगाने पड़े 14 टांके
पीड़िता के पति अशरफ ने बताया कि वह सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने खून से लथपथ पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जब जांच की तो देखा पत्नी के शरीर पर कई गंभीर घाव हैं। डॉक्टरों ने महिला के घावों में 14 टांके लगाए हैं। वहीं मड़ियांव थाना प्रभारी का कहना है कि अल्पसंख्यक आयोग के आदेश पर कुत्ता मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
21 mins agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
4 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
15 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
18 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
18 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
18 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
20 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
22 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines