Hathras News: यूपी के हाथरस में रत्नागर्भा काॅलोनी निवासी आदित्य शर्मा की दिल्ली के सफदरजंग हाॅस्पिटल में मौत हो गई। 14 का किशोर कक्षा 9 का छात्र था। उसके पेट में घड़ी में लगने वाले सेल, ब्लेड के टुकड़े समेत 56 सामान बरामद हुए हैं। पेट में ब्लेड के बाद भी उसके गले में कोई घाव नहीं था, मामले काे देखकर डाॅक्टर भी हैरान थे।
मृतक छात्र के पिता संचेत शर्मा ने बताया कि 13 अक्टूबर को उनके बेटे के पेट में दर्द और श्वास लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद वे उसे शहर के एक हाॅस्पिटल में लेकर गए। यहां से वे उसे जयपुर के एसएमएस हाॅस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां पांच दिन उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घर आने के बाद उसे फिर से सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
नाक की गांठ आई सामने
इसके बाद अलीगढ़ के एक निजी हाॅस्पिटल में जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट सही आने पर उसे घर भेज दिया। फिर समस्या होने पर 25 अक्टूबर को चिकित्सकों ने नाक का सीटी स्कैन कराया। सीटी स्कैन में नाक की गांठ सामने आई, 26 अक्टूबर को ऑपरेशन कर गांठ निकाली दी। जिससे बच्चे की सांस की दिक्कत दूर हो गई। इसके बाद पेट में गैस की समस्या आने लगी।
ये भी पढ़ेंः नीतीश कुमार ने छुए पूर्व BJP सांसद के पैर, आर के सिन्हा के बुलावे पर चित्रगुप्त पूजा में शामिल हुए थे CM
नोएडा के बाद सफदरजंग लेकर पहुंचे परिजन
इसके बाद 26 अक्टूबर की दोपहर एक निजी सेंटर पर आदित्य के पेट का अल्ट्रासाउंड कराया गया तो उसमें 19 वस्तुएं पाई गईं। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद नोएडा के निजी हाॅस्पिटल में लेकर पहुंचे, यहां अल्ट्रासाउंड कराने पर 56 चीजें नजर आईं। वहां से आदित्य को सफदरजंग रेफर किया गया। सफदरजंग हाॅस्पिटल में अल्ट्रासाउंड कराने पर आदित्य के पेट में 56 वस्तुएं नजर आईं।
27 अक्टूबर को ऑपरेशन के बाद सभी चीजों को बाहर निकाल दिया गया। 28 अक्टूबर की रात आदित्य की मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की हार्टबीट 280 बीपीएम थी। यह सामान्य तौर पर 60 से 100 के बीच होनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः PM मोदी से मिलने अचानक दिल्ली क्यों पहुंच रहे CM योगी? जानें मुलाकात के सियासी मायने
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
52 mins ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
10 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
11 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
11 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
13 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
14 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
14 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
16 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
16 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines