Noida News: दिवाली पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. 16 अक्टूबर से त्योहारी विशेष सेवा शुरू की जाएगी, जिसमें दोनों डिपो से कुल 305 बसों के जरिए 1000 से अधिक फेरे लगाए जाएंगे. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लखनऊ सहित कई प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जाएंगी. अधिकारियों ने यात्रियों से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की अपील की है.
बसों की मौजूदा व्यवस्था
नोएडा डिपो में 188 बसें, ग्रेटर नोएडा डिपो में 117 बसें वर्तमान में मौजूद है. सभी बसें साधारण और सीएनजी ईंधन पर आधारित हैं. दोनों डिपो से आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, बरेली, लखनऊ, हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, मेरठ, बिजनौर, नजीबाबाद सहित दर्जनों शहरों के लिए सेवाएं संचालित होती हैं.
दीपावली विशेष व्यवस्था
16 अक्टूबर से शुरू होगी अतिरिक्त फेरे वाली सेवा. कुल 305 बसों से 1000़ फेरे लगाए जाएंगे. लखनऊ के लिए अतिरिक्त सेवाएं विशेष रूप से बढ़ाई जाएंगी. गोरखपुर, आगरा, मथुरा, लखनऊ आदि के लिए वातानुकूलित बसें अन्य डिपो से नोएडा होकर गुजरेंगी.
चालक-परिचालकों की छुट्टियां रहेंगी निरस्त
त्योहारी सीजन में बस संचालन में कोई बाधा न आए, इसके लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा डिपो के सभी चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी जाएंगी. आपात स्थिति में ही अवकाश की अनुमति दी जाएगी.
ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगी राहत
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वह बस अड्डे पर लंबी कतारों से बचने के लिए ऑनलाइन बुकिंग का लाभ उठाएं. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है.
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines