District Judge Rita Kaushik and Atul Subhash Suicide: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुई अतुल सुभाष की मौत से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। मौत को गले लगाने से पहले अतुल सुभाष ने लंबा-चौड़ा वीडियो शेयर किया, 40 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा और फिर खुद को फांसी से लटका लिया। अतुल इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उन्होंने अपनी मौत का इल्जाम पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके परिवार पर लगाया है। इस पूरे प्रकरण में जौनपुर की जिला जज रीता कौशिक का नाम भी सामने आ रहा है।
क्या है आरोप
अतुल ने सुसाइड से पहले 1 घंटे का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी आपबीती सुनाते दिखाई दे रहे थे। अतुल का आरोप है कि पत्नी ने तलाक के बदले 3 करोड़ की मांग की। जब मामला फैमिली कोर्ट में गया तो कथित तौर पर 5 लाख रुपए की मांग की गई। आखिर में अदालत ने अतुल को मेंटेनेंस के तौर पर 40 हजार रुपए देने का फैसला सुना दिया। अतुल की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाढ़ आ गई है। सभी अतुल के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Video: अतुल सुभाष के माता-पिता का फूटा दर्द, रो-रोकर बोले- बेटे को दिला दो इंसाफ
रीता कौशिक का न्यायिक सफर
रीता कौशिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। स्कूली शिक्षा और लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद वो 20 मार्च 1996 में बतौर मुंसिफ न्यायिक सेवा का हिस्सा बनी थीं। 1999 में उन्हें सहारनपुर का जूडिशल मजिस्ट्रेट बनाया गया। 2000 में उनका ट्रांसफर मथुरा हो गया। यहां एडिशनल सिविल जज के रूप में 2 साल तक काम करने के बाद 2003 में रीता कौशिश को अमरोहा का सिविल जज बना दिया गया।
2022 से जौनपुर में कार्यरत
रीता कौशिक यूपी की राजधानी लखनऊ में भी 1 साल तक स्पेशल सीजीएम भी रह चुकी हैं। 2004 में उन्हें प्रमोशन मिला। उन्हें अयोध्या का डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज बना दिया गया। 2018 में रीता कौशिक फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज बनीं। 2022 में उनका तबादला जौनपुर हो गया। तब से रीता कौशिक जौनपुर में ही सेवा दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- सुसाइड के लिए उकसाने पर कितनी सजा का प्रावधान, जान लीजिए BNS के नियम
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
1 hr agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
4 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
16 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
18 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
18 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
19 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
19 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
20 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
23 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines