Dimple Yadav Assets And Properties : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव इस बार मैनपुरी से चुनाव लड़ रही हैं। मंगलवार को उन्होंने नामांकन कराया। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी भी साझा की। इस रिपोर्ट में जानिए मैनपुरी से ही मौजूदा सांसद डिंपल की संपत्ति कितनी है, उनके खिलाफ आपराधिक मामले कितने चल रहे हैं और उनके पति अखिलेश यादव के पास कितनी संपत्ति है।
डिंपल यादव के नामांकन पत्र के अनुसार वह 10 करोड़ 44 लाख 55 हजार 918 रुपये की संपत्तियों की मालकिन हैं। उनके पास 5 लाख 72 हजार 447 रुपये कैश हैं। डिंपल पर 74 लाख 44 हजार 644 रुपये का कर्ज भी है। कन्नौज से 2 बार सांसद रह चुकीं डिंपल के पास 2774.67 ग्राम सोने के आभूषण हैं। इसके अलावा उनके पास 203 ग्राम मोती, 127.75 कैरट के हीरे हैं जिनकी कीमत डिंपल यादव ने लगभग 59 लाख 76 हजार 687 रुपये बताई है।
कैसा है डिंपल का आपराधिक इतिहास?
सपा नेता का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी नहीं चल रहा है। अचल संपत्तियों की बात करें तो डिंपल यादव के पास सैफई में 0.81 एकड़ जमीन है जिसकी कीमत लगभग 50 लाख 40 हजार 60 रुपये है। इसके अलावा उनके पास 1.57 एकड़ की एक और जमीन है जिसकी कीमत 82 लाख 57 हजार रुपये है। आगे जानिए उनके पति और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास संपत्ति कितनी है।
अखिलेश यादव के पास संपत्ति कितनी?
अखिलेश यादव 17 करोड़ 22 लाख 858 रुपये के मालिक हैं। उन पर 25 लाख 40 हजार 904 रुपये का बैंक लोन है और 25 लाख 61 हजार 804 रुपये नकद हैं। बता दें कि इस बार समाजवादी पार्टी यानी सपा कांग्रेस की अगुवाई वाले INDIA गठबंधन का हिस्सा बनकर लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर रही है। मैनपुरी सीट से नामांकर करने के बाद डिंपल ने क्षेत्र की समस्याओं पर बात की और जीतने पर उनका समाधान कराने का वायदा भी किया है।
ये भी पढ़ें: क्या असदुद्दीन ओवैसी का अभेद किला भेद पाएगी BJP? 4 दशक से है एकछत्र राज
ये भी पढ़ें: BJP के अरुण गोविल ने उठा दिए ‘संविधान’ पर सवाल! अखिलेश ने लगा दी लताड़
ये भी पढ़ें: बीजेपी की 12वीं लिस्ट में 7 उम्मीदवार; किसे मिला टिकट, किसका पत्ता हुआ साफ?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
4 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
6 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
6 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
8 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
9 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
10 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
12 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
22 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines