हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'राम मंदिर ट्रस्ट किसी पार्टी का नहीं'; प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण नहीं मिलने पर छलका Digvijaya Singh का दर्द

Ram Lala Pran Pratishtha Invitation: राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण देशभर में कई हस्तियों को मिल चुका है, लेकिन दिग्विजय सिंह को नहीं मिला है। इस पर उनकी प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जिसमें उनका दर्द छलका।

विज्ञापन
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव।

Digvijaya Singh Reaction On Pran Pratishtha Invitation: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण पत्र नहीं मिला है। इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उनका दर्द छलका और उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक समारोह के लिए बुलावा नहीं आया है, लेकिन अगर बुलावा आता है तो वे जरूर जाएंगे। वैसे राम मंदिर ट्रस्ट किसी एक पार्टी का नहीं है। सोनिया गांधी ने निमंत्रण पत्र स्वीकार कर लिया है। अभी तक वे खुद जाने की इच्छुक हैं, लेकिन अगर नहीं जा पाईं तो कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल समारोह में जरूर जाएगा। राम मंदिर देश के लिए बना है, कांग्रेस उसका हिस्सा जरूर बनेगी।

 

अब तक इन हस्तियों को मिल चुका निमंत्रण पत्र

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, रंजन चौधरी को निमंत्रण पत्र मिल चुका है। लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी समारोह में आने से इनकार कर चुके हैं। बाबा रामदेव, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली समेत बिजनेस और स्पोर्ट्स की दिग्गज हस्तियों को निमंत्रण पत्र मिल चुके हैं। अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, राजकुमार हिरानी, अरुण गोविल, संजय लीला भंसाली, दीपिका चिखलिया, रोहित शेट्टी को भी बुलाया गया है। रजनीकांत, चिरंजीवी, मोहन लाल, धनुष भी आएंगे, लेकिन कंगना रनौत को निमंत्रण पत्र नहीं मिला है।

 

22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या में इन दिनों जश्न और समागम का माहौल है, क्योंकि राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह के यजमान होंगे। 121 पुजारियों की टीम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराएगी। 16 जनवरी से समारोह शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी 21 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे और 22 जनवरी की सुबह सरयू में स्नान करके वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे। समारोह के लिए 4 हजार साधु संतों समेत करीब 3 हजार VVIP लोगों को बुलाया गया है। भक्तों को 320 फीट की दूरी से रामलला के दर्शन करने की अनुमति होगी। कड़े सुरक्षा इंतजाम होंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें