हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

देवरिया में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध, जानें बीमारी के शुरुआती संकेत और बचाव के उपाय

मंकीपॉक्स एक वायरल इंफेक्शन है, जो मंकीपॉक्स वायरस से फैलता है। पहले यह बीमारी जानवरों में पाई जाती थी, मगर साल 2024 में इसके कई मामले आम लोगों में मिले। हालांकि, इसे नई महामारी माना जा रहा था, मगर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस और सख्त नियमों के पालन से इसे फैलने से रोका गया।

विज्ञापन

मंकीपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जो मंकीपॉक्स वायरस के कारण होती है। यह वायरस ऑर्थोपॉक्स वायरस समूह से संबंधित है, जिसमें चेचक का वायरस भी शामिल होता है। यह बीमारी इंसानों और जानवरों दोनों में हो सकती है और इसका फैलाव आमतौर पर संक्रमित व्यक्ति या जानवर के सीधे संपर्क से होता है। भारत भी एमपॉक्स को लेकर पिछले साल से ही पूरी सावधानी बरती जा रही है। मगर इस बीच यूपी के देवरिया जिले से इसका एक नया केस पाया गया, जो हाल ही में विदेशी यात्रा से लौटा था। आइए जानते हैं पूरा मामला और इस बीमारी के लक्षणों समेत बचाव के उपाय।

क्या है पूरा मामला?

देवरिया जिले के भाटपाररानी तहसील अंतर्गत पचरुखिया गांव से एक संभावित मंकीपॉक्स मामले की खबर सामने आई है। गांव का एक युवक, जो हाल ही में दुबई से लौटकर 26 अप्रैल को अपने गांव आया था, उसमें बीमारी के कुछ लक्षण दिखाई दिए। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां प्रारंभिक जांच के आधार पर उसे मंकीपॉक्स का संभावित मरीज मानते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मरीज को विशेष निगरानी में रखा गया है और संक्रमण की आशंका को देखते हुए उसके परिजनों को आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।

मंकीपॉक्स के संकेत

मंकीपॉक्स को एमपॉक्स के नाम से भी जाना जाता है। यह अफ्रीकी देशों में पाई जाने वाली बीमारी थी, जिसके मामले कई देशों में मिलने लगे हैं। भारत में भी इसका नया और एक्टिव केस मिला है, जिसके बाद लोगों में एकबार फिर इसकी दहशत देखने को मिली है। ऐसे में हमें इसके संकेतों को समझना चाहिए। ये हैं संकेत:

विज्ञापन
  • स्किन रैशेज, चेहरे से लेकर पूरे शरीर में लाल रंग के धब्बे या चकत्ते होना।
  • सिरदर्द।
  • गले में दर्द।
  • मांसपेशियों में ऐंठन।
  • शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकलना।
  • बुखार।
  • लिम्फ नोड्स में सूजन।

बचाव के उपाय

  • वायरस से पीड़ित मरीजों के संबंध में आने से बचें।
  • घर में कोई मरीज हो, तो उसे क्वारंटाइन कर दें।
  • हाथों-पैरों को बार-बार धोएं।
  • मास्क पहनें और संक्रमित इलाकों से दूर रहें।
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें, घर में भी सफाई जरूरी।

क्या है इलाज?

हालांकि, इसका इलाज संभव नहीं है। अभी बीमारी न हो इसके लिए बचाव जरूरी है। खुद का इलाज खुद न करें। डॉक्टर की मदद लें और उनके द्वारा बताए गए दवाओं व नियमों का पालन जरूर करें। बचाव के लिए वैक्सीन लगवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  Mpox Virus को लेकर कितना तैयार है भारत? पाकिस्तान में केस कन्फर्म होने से मचा हड़कंप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola