UP Bareilly News (नीरज आनंद, बरेली) : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई, लेकिन लोको पायलट ने अपनी सतर्कता से इस बड़े हादसे को टाल दिया। अराजक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे और सीमेंटेड बेंच के टुकड़े रखे थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
बरेली से पीलीभीत की ओर जाते समय दीवनापुर हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी को डिरेल करने साजिश रची गई थी। किसी ने रेलवे ट्रैक पर कंक्रीट के खंभे, सीमेंटेड बेंच और लोहे के टुकड़ों को रख दिया था। इस दौरान वहां से एक मालगाड़ी गुजरने रही थी। इस दौरान लोको पालयट को इंजन से कुछ टकराने की आवाज सुनाई दी। इस पर उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
यह भी पढे़ं : नीम के पेड़ की छांव को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं की पिटाई का Video Viral
जानें कैसे टला हादसा?
जब तक लोको पायलट ने ब्रेक लाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की, तब तक मालगाड़ी का इंजन लोहे के टुकड़े से टकरा गया। हालांकि, इस घटना में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से नहीं उतरे। इसके बाद रेलवे लाइन पर लोहे के टुकड़े मिलने की जानकारी स्थानीय रेलवे स्टेशन को दी गई। सूचना पर रेलवे और स्थानीय पुलिस की मौके पर पहुंची।
यह भी पढे़ं : नशे में धुत युवक के ऊपर गिरी गर्म दूध की कढ़ाई, हुई दर्दनाक मौत, सामने आया Video
साजिश का पता लगाने के लिए पहुंची वरिष्ठ अधिकारी
रेलवे के सेक्शन इंजीनियर ने बरेली के हाफिजगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। साजिश का पता लगाने के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रेलवे ट्रैक को साफ कराके मालगाड़ी को रवाना कर दिया। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
56 mins agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
6 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
8 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
9 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines